सावन महोत्सव का शानदार आयोजन, पेड़ लगाए जीवन बचाए -डॉ मानव

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हरनौत ।हरनौत प्रखंड स्थित द्वारिकाबीघा के आनंद वाटिका में सावन महोत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात समाजसेवी नशा मुक्ति आंदोलन के प्रणेता डॉ.आशुतोष कुमार मानव ,विशिष्ट अतिथि के रूप में चेरो थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार ,चेरो पंचायत के मुखिया अशोक रजक ,सहित गणमान्य लोग भाग लिए ।घोघरडीहा प्रखंड स्वराज्य विकास संघ मधुबनी द्वारा चलाए जा रहे कस्तूरबा महिला मंडल एवं कस्तूरबा किशोरी मंडल के सदस्यों ने सक्रियता से भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।अतिथियों के हाथों उपस्थित लोगों को
पेड़ वितरित किया गया ।
इस अवसर पर समाजसेवी डॉ.मानव चेरो थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार ,लोक गायक भैया अजीत ,प्रख्यात गायिका रेखा वर्मा ,पर्यावरण स्वास्थ्य सहेली मोनी कुमारी , क्लस्टर कॉर्डिनेटर सुनील कुमार ,तरुण कुमार आदि के द्वारा बृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का पैगाम दिया गया ।
मौके पर डॉ.मानव ने कहा कि
बृक्ष धरा का भूषण है ।उन्होंने लोगो से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का सलाह दिया ।
सावन महोत्सव के मौके पर प्रख्यात गायक भैया अजीत एवं गायिका रेखा वर्मा ने अपने सुरीली अंदाज में गीत सुनाकर दर्शकों का मन मोह लिया ।महिलाएं एवं किशोरी हरे रंग की वस्त्र में हरियाली का पैगाम दे रही थी ।
प्रज्ञा सिंह ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया ।पर्यावरण स्वास्थ्य सहेली मोनी कुमारी ने कहा कि सावन महोत्सव के बहाने आम लोगो को पर्यावरण सहित प्रकृति से जुड़ने का संदेश दिया गया ।कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने कजरी नृत्य कर सावन महोत्सव को यादगार बना दिया ।
