• Mon. Aug 24th, 2026

#bihar: आपदा प्रबंधन की दिशा में पहल:लोक प्रशासन विभाग द्वारा तैयार किया गया आपदा किट…

Bykhabretv-raj

Aug 24, 2026

 

 

 

 

आपदा प्रबंधन की दिशा में पहल:लोक प्रशासन विभाग द्वारा तैयार किया गया आपदा किट…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: आपदा के समय त्वरित एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्नातकोत्तर लोक प्रशासन विभाग के सेमेस्टर 3 के विद्यार्थियों ने आपदा किट तैयार किया । इस आपदा किट में आपातकालीन परिस्थितियों में आवश्यक उपयोगी सामग्रियों को शामिल किया गया है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल राहत एवं प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत ने कहा कि आपदा प्रबंधन में पूर्व तैयारी का विशेष महत्व है। आपदा किट जैसी पहल लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार करने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि जागरूकता और तैयारी के माध्यम से आपदा से होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

लोक प्रशासन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कविता राज ने बताया कि आपदा किट का उद्देश्य आपदा के समय आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा लोगों में आपदा के प्रति सजगता एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन केवल राहत और बचाव तक सीमित नहीं है, बल्कि पूर्व तैयारी, जोखिम न्यूनीकरण और सामुदायिक सहभागिता भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है।
आपदा किट में प्राथमिक उपचार सामग्री, टॉर्च, बैटरी, आवश्यक दवाइयाँ, सूखा भोजन, पानी की बोतल, सीटी, रस्सी, सैनिटाइजर, मास्क एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं को शामिल किया गया है।यह पहल आपदा जोखिम न्यूनीकरण (Disaster Risk Reduction) की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में सहायक होगी। इस अवसर पर विभाग के डॉ Amirulah डॉ प्रीति ने भी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया I आयुष, संजना, राखी,आरती,सोनाली ,राजश्री , रचित, जिगर, विवेक, पूजा , सुधीर, ज्योति , अमन, प्रवीण, अभिमन्यु, अभिषेक, अनु प्रिया, सायक ,tarannum इत्यादि ने आपदा तैयारी के लिए प्राथमिक उपचार किट तैयार किया