• Thu. Aug 20th, 2026

#bihar: नालन्दा में मध्याह्न भोजन घटना पर जिलाधिकारी की कार्रवाई जारी, जांच समिति गठित..

Bykhabretv-raj

Aug 20, 2026

 

 

 

 

 

 

 नालन्दा में मध्याह्न भोजन घटना पर जिलाधिकारी की कार्रवाई जारी, जांच समिति गठित..

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय, परासी में 18 अगस्त 2026 को मध्याह्न भोजन खाने के बाद 34 बच्चे (17 छात्र एवं 17 छात्राएं) बीमार पड़ गए थे। सभी को सदर अस्पताल, बिहारशरीफ में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

विद्यालय में मध्याह्न भोजन एकता शक्ति फाउण्डेशन के रामघाट, नगरनौसा स्थित केंद्रीयकृत रसोईघर से उपलब्ध कराया गया था। घटना के बाद विद्यालय में कार्यरत तीन रसोइयों को कार्यमुक्त तथा प्रधानाध्यापक श्री शैलेन्द्र कुमार को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई।

मामले में संबंधित अधिकारियों एवं एकता शक्ति फाउण्डेशन के परियोजना प्रबंधक से कारण पृच्छा की गई है। प्रधानाध्यापक द्वारा 18 अगस्त को ही नूरसराय थाना में अज्ञात दोषी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

⁠घटना की विस्तृत जांच के लिए जिला पदाधिकारी, नालंदा के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी, बिहारशरीफ की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है।

घटना के बारे मे विदित है कि 18 अगस्त 2026 को नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय, परासी में मध्याह्न भोजन खाने के बाद 34 बच्चे (17 छात्र एवं 17 छात्राएं) के आलाबे करीब 40 स्टूडेंटद बीमार हो गए थे। सभी बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ में भर्ती कराया गया।

मध्य विद्यालय, परासी में स्वयंसेवी संस्था एकता शक्ति फाउंडेशन के रामघाट, नगरनौसा स्थित केंद्रीयकृत रसोईघर के माध्यम से मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया गया था। भोजन करने के बाद स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न होने पर 34 बच्चों को 18 अगस्त को अपराह्न 2:15 बजे सदर अस्पताल, बिहारशरीफ में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।

घटना के बाद जिला प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई है तथा घटना की जांच के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, बिहारशरीफ की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है।
उपरोक्त घटना के उपरांत निम्नलिखित कार्रवाई की गयी है :-

1. उक्त विद्यालय में कार्यरत तीन रसोईया-श्रीमती मंटु देवी, श्रीमती शारदा देवी एवं श्रीमती निपु देवी को कार्य मुक्त कर दिया गया है।

2. श्री शैलेन्द्र कुमार, प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय, परासी, नूरसराय को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के अधीन किया गया है।

3. श्री महेश प्रसाद, प्रखंड साधन सेवी नूरसराय, श्री जीतेन्द्र कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, मध्याह्न भोजन योजना नालंदा एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन योजना, नालंदा से कारण पृच्छा की गयी है।

4. श्री शशांक सिन्हा, परियोजना प्रबंधक, स्वंय सेवी संस्था, एकता शक्ति फाउण्डेशन, रामघाट, नगरनौसा से कारण पृच्छा की गयी है।

5. श्री शैलेन्द्र कुमार, प्रधानाध्यापक के द्वारा दिनांक 18.08.2026 को अज्ञात दोषी व्यक्ति के विरूद्ध स्थानीय थाना, थाना, नूरसराय में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

जिला पदाधिकारी, उदिता सिंह नालंदा के द्वारा इस घटना की जाँच हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, बिहारशरीफ की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। वही इस मामले में बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा निलंबन एवं कार्य मुक्त करने का कार्य किया गया तो वही फूड इंस्पेक्टर के द्वारा खाने का सैंपल लिया गया और जांच के लिए भेज दिया गया है जांच रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा की बच्चों को खाने में नमक की जगह पर सर्फ़ की मात्रा थी या कुछ और, हालांकि बच्चों के द्वारा कथित रूप से खाने में नमक की मात्रा कम होने के बाद नमक की मात्रा बढ़ाने के लिए किचन में रखा सर्फ़ का मिश्रण गलती से कर दिया गया था। परंतु सर्फ़ की थोड़ी सी मात्रा और इतने बच्चे बीमार यह जांच का मामला है।