स्थानीय ब्रिलिएंट ग्रुप के विद्यालय सभागार में जल जीवन हरियाली के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: बिहार शरीफ के सुंदरगढ़ स्थित ब्रिलिएंट ग्रुप के विद्यालय सभागार में जल जीवन हरियाली के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक ,बच्चों एवं गण मान्य लोग उपस्थित होकर इस कार्यशाला को और प्रेरणादायक बनाया। विद्यालय के निदेशक डॉक्टर धनंजय कुमार ने इस जल जीवन हरियाली कार्यशाला पर पौधों को बांटने के समय उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय के प्रांगण में सभी विद्यार्थियों को पौधा रोपण के लिए प्रोत्साहित किया गया एवं हर पौधा एक उम्मीद है कि आने वाले भविष्य की हरियाली ही सच्ची आजादी होगी विद्यालय के अध्यक्ष डॉक्टर शशि भूषण कुमार ने बच्चों को इस जल जीवन हरियाली के महत्व को समझाते हुए कहा कि इस मुहिम के तहत पहले चरण में 3000 पेड़ रोपने का लक्ष्य रखा गया था जो पूरा हुआ अब हम सभी इस मुहिम को बढ़ाते हुए 5000 पौधारोपण का कार्यक्रम रख रहे हैं जिसमें विद्यालय के सभी वैसे बच्चे जिनके मकान के पास जगह है या अपने गांव आंचल में जमीन है तो विद्यालय प्रशासन की ओर से 200 बच्चों को 200 पेड़ दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पौधे केवल एक पौधा ही नहीं यह आने वाले नए भविष्य के नोनीहालों का आधार स्तंभ होगा जिससे हमारे देश शहर जंगल गांव में हरियाली ही हरियाली दिखाई देगी उन्होंने यह भी कहा कि आज के बच्चे कितनी भी उच्च शिक्षा नई-नई टेक्नोलॉजी हासिल कर ले परंतु जब तक वह बच्चा अपना परिवार ,समाज ,देश, पेड़, मिट्टी, जल ,वायु का सम्मान नहीं करेगा वह सही इंसान नहीं बन सकता है वह केवल एक विज्ञान निर्मित एक रोबोट मानव बनकर रह जाएगा। इसलिए आज हर मां-बाप को चाहिए कि वह बच्चा जो आपका अपना है उसे परिवार, समाज ,देश और प्राकृतिक के विषय में बताएं जिससे वह आगे चलकर कितना बड़ा भी आदमी बन जाए वह इन प्राकृतिक निर्मित वरदान को नहीं भूल पाए। विद्यालय की प्राचार्य डॉ पुष्प लता विद्यार्थी ने इस जल जीवन हरियाली पर अपना थीम प्रस्तुत करते हुए कहा कि एक पौधा मां के नाम एक पौधा देश के नाम ।बच्चों के बीच जो पौधे बांटे गए उसमें आम ,सागवान, महगोनी, अंबाला, कटहल और जामुन के पौधे बांटे गए।इस कार्यशाला के आयोजन में बच्चों ने विभिन्न नाटिका, संगीत एवं एकांकी प्रस्तुत कर लोगों को जल हरियाली एवं प्राकृतिक को किस प्रकार बचाना है बतलाया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक जो इस पौधारोपण कार्यक्रम के मुख्य सलाहकार के रूप में और मार्गदर्शन के तौर पवन कुमार एवं रंजय सिंह ने बच्चों के बीच पौधों रोकने की दिशा निर्देश देते हुए पौधों को बांटा। उपस्थित शिक्षकों में रंजय सिंह ,पवन कुमार, किशोर पांडे, विजय कुमार, आनंद कुमार ,नाजिम सर, राजकुमार सिंह ,सतीश कुमार पांडे ,राज किशोर सिंह, नाजिया खान ,द्राक्षासना मैडम ,मिलन मैडम, चांपा मैडम,सीमा मैडम, आरसी मिस, सोनम मिस, संध्या मिस, चांदनी मिस, सिमरन मिस, दीपू मिस, सृष्टि मिस एवं हिना खान उपस्थित होकर बच्चों के प्राकृतिक कार्यशाला को और भी बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया।
