• Thu. Aug 20th, 2026

#bihar: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

Bykhabretv-raj

Aug 19, 2026

 

 

 

 

 

 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: जिला पदाधिकारी, नालंदा की अध्यक्षता में आज टीबी मुक्त भारत अभियान, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) एवं अन्य योजनाओं हेतु भूमि की उपलब्धता, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, राजस्व महा-अभियान, डिग्री कॉलेज तथा राशन कार्ड निर्माण से संबंधित कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 7,30,979 लोगों की हुई स्क्रीनिंग

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत नालंदा जिले में टीबी उन्मूलन की दिशा में व्यापक स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिले के सभी प्रखंडों में अब तक 7,30,979 आमजनों की टीबी स्क्रीनिंग की जा चुकी है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य टीबी के संभावित मरीजों की समय पर पहचान कर उनका शीघ्र उपचार सुनिश्चित करना तथा टीबी संक्रमण की रोकथाम के साथ जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाना है। जिला पदाधिकारी ने अभियान को और गति देने तथा शेष लक्षित आबादी तक स्क्रीनिंग की सुविधा पहुंचाने के निर्देश दिए।

 

राशन कार्ड निर्माण की समीक्षा, शत-प्रतिशत आवेदन पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश

 

जिला पदाधिकारी द्वारा राशन कार्ड निर्माण हेतु जिले को आवंटित 50,193 के लक्ष्य के विरुद्ध प्राप्त आवेदनों की Smart PDS Portal पर अपलोडिंग तथा उसके आलोक में राशन कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि 50,193 के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 55,453 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो निर्धारित लक्ष्य से लगभग 5 प्रतिशत अधिक हैं। प्राप्त आवेदनों में से 24,299 आवेदन (लगभग 43.82 प्रतिशत) Smart PDS Portal पर अपलोड किए जा चुके हैं। अब तक 406 नए राशन कार्ड का निर्माण किया गया है। जिले के कतरीसराय प्रखंड द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों को शत-प्रतिशत पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है।
जिला पदाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए राशन कार्ड निर्माण हेतु प्राप्त सभी आवेदनों की पोर्टल पर अपलोडिंग कार्य में तेजी लाएं तथा शत-प्रतिशत आवेदनों को निर्धारित समय-सीमा में पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें।

 

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश

 

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यह योजना आम नागरिकों के बिजली व्यय को कम करने के साथ-साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को पंचायत स्तर तक जन-जागरूकता अभियान चलाने, पात्र लाभुकों की पहचान करने तथा आवेदन एवं सोलर रूफटॉप स्थापना की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने का निर्देश दिया।

बताया गया कि वे इस जनहितकारी योजना का अधिकाधिक लाभ उठाएं और अपने घरों पर सोलर रूफटॉप स्थापित कर ऊर्जा बचत एवं स्वच्छ ऊर्जा के प्रसार में सहभागी बनें।
SWM एवं अन्य परियोजनाओं हेतु भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) एवं अन्य प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आवश्यकतानुसार उपयुक्त सरकारी भूमि की शीघ्र पहचान कर उसका सत्यापन एवं उपलब्धता सुनिश्चित करें, ताकि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब न हो।
उन्होंने भूमि संबंधी मामलों में संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने का निर्देश दिया।
राजस्व महा-अभियान एवं डिग्री कॉलेज से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा
बैठक में राजस्व महा-अभियान के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने तथा आमजनों से जुड़े राजस्व मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही जिले में डिग्री कॉलेज से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक भूमि, आधारभूत संरचना एवं अन्य प्रक्रियाओं से जुड़े कार्यों को आपसी समन्वय के साथ प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो तथा सभी कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित की जाए।