राजगीर जू सफारी में आयोजित हुई ‘फ्रीडम बर्ड वॉक’, पक्षी विविधता और वन्यजीव संरक्षण के प्रति बढ़ी जागरूकता…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: नागरिक जागरूकता एवं वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत राजगीर जू सफारी में फ्रीडम बर्ड वॉक’ (Freedom Bird Walk) का सफल आयोजन किया गया। इस अनूठी पहल का उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं और प्रकृति प्रेमियों को पक्षियों की विविधता से परिचित कराते हुए वन्यजीव संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना रहा।
इस विशेष बर्ड वॉक में कॉलेज विद्यार्थियों, नौकरी के आकांक्षियों (Job Aspirants) और शिक्षकों सहित कुल 15 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व श्री अजय कुमार, उप निदेशक एवं श्री राजकुमार मंडल, वनरक्षी ने किया। लगभग डेढ़ घंटे तक चली इस वॉक के दौरान प्रतिभागियों ने राजगीर जू सफारी के प्राकृतिक परिवेश में करीब 16 से 20 विभिन्न पक्षी प्रजातियों का अवलोकन किया।

बर्ड वॉक के दौरान प्रतिभागियों को कई आकर्षक एवं महत्वपूर्ण पक्षी प्रजातियों को करीब से देखने और उनके व्यवहार एवं प्राकृतिक आवास के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला। इनमें प्रमुख रूप से हॉर्नबिल (धनचिड़िया), मैगपाई रॉबिन (दयाल), किंगफिशर (किलकिला) और रोज रिंग्ड पैराकीट (हीरामन तोता) शामिल रहे।
कार्यक्रम के समापन पर राजगीर जू सफारी के निदेशक श्री राम सुन्दर एम, की उपस्थिति में एक संक्षिप्त फीडबैक सत्र आयोजित किया गया। प्रतिभागियों ने बर्ड वॉक के अनुभव साझा करते हुए इसे प्रकृति और पक्षी जगत को समझने का उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक अवसर बताया।
