टीबीटी शिक्षक सम्मान समारोह 2026 में नवाचारी शिक्षकों का सम्मान….

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: नूरसराय/ बिहार के नवाचारी शिक्षकों की प्रतिभा को मंच देने वाले फेसबुक मंच “दी बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स” (टीबीटी) की ओर से पहली बार जिला शिक्षक सम्मान समारोह 2026 का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नूरसराय में किया गया। समारोह में नालंदा जिले समेत बिहार के विभिन्न जिलों से चयनित करीब 100 शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और सांसद कौशलेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने विद्यालयों में बेहतर और विशिष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया और उनके प्रयासों की सराहना की।
इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज सम्मानित होने वाले शिक्षकों में नालंदा के अलावा दूसरे जिलों के भी विशिष्ट शिक्षक शामिल हैं, जो अपने नवाचार और बेहतर कार्यों से शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव ला रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों से मोबाइल और इंटरनेट जैसे माध्यमों का सकारात्मक उपयोग करते हुए समाज में फैली बुराइयों और कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की।
मंत्री ने आने वाली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा और संस्कार देने के साथ शराब जैसी सामाजिक बुराइयों को खत्म करने, स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने तथा जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।वहीं, कार्यक्रम की आयोजक प्रिंसिपल डॉ नीतू सिंह ने कहा कि टीबीटी मंच के माध्यम से ऐसे विशिष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है, जो बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए नए-नए प्रयोग और आइडिया पर काम कर रहे हैं तथा अपने अनुभवों को फेसबुक के माध्यम से दूसरे शिक्षकों तक पहुंचाते हैं।उन्होंने कहा कि बिहार के विद्यालयों में बदलाव दिखाई दे रहा है और यहां के स्कूल अब पूरे देश के लिए आदर्श स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। समारोह में शिक्षकों को सम्मानित किए जाने से शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल रहा।
