सिद्धनाथ मंदिर (वैवागिरी पर्वत) में दूसरी सोमवारी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, प्रशासन की कड़ी निगरानी में संपन्न हुआ जलाभिषेक…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: राजगीर (नालंदा): श्रावण मास के पावन अवसर पर राजगीर के ऐतिहासिक वैवागिरी पर्वत स्थित महाभारतकालीन सिद्धनाथ मंदिर में श्रावणी मेला 2026 की सोमवारी का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन, पूजा-अर्चना एवं सुलभ जलाभिषेक किया।
जिला प्रशासन, नालंदा द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम दर्शन हेतु व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अनुमंडल पदाधिकारी , राजगीर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी , राजगीर स्वयं स्थल पर उपस्थित रहकर सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की कमान संभाले हुए थे।
जिला प्रशासन नालंदा, राजगीर क्षेत्र में पधारे सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता है। साथ ही, मेले के सफल एवं सुरक्षित संचालन में स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता है।
प्रशासन आगे आने वाली सोमवारी एवं पूरे श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा के लिए पूर्णतः कटिबद्ध है।
