• Mon. Aug 10th, 2026

#bihar: नालंदा जिले में 3,54,663 पेंशनधारियों के खाते में 39 करोड़ 99 लाख 62 हजार 400 रुपये की राशि अंतरित..

Bykhabretv-raj

Aug 10, 2026

 

 

 

 

 

सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को बढ़ी हुई पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आयोजित..

नालंदा जिले में 3,54,663 पेंशनधारियों के खाते में 39 करोड़ 99 लाख 62 हजार 400 रुपये की राशि अंतरित..

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में बढ़ी हुई दर पर पेंशन राशि के अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण न्यू एनआईसी सभागार, बिहारशरीफ, नालंदा में आयोजित किया गया।*

जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों, संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने कार्यक्रम में भाग लिया तथा माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे राशि अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टीवी के माध्यम से देखा एवं सुना।

*400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह की गई पेंशन राशि*

माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत संचालित सभी छह पेंशन योजनाओं के पेंशनधारियों को दी जा रही पेंशन की राशि को जून 2025 से 400 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।

इसी क्रम में आज पेंशनधारियों को बढ़ी हुई पेंशन राशि के साथ *जुलाई 2026* की बकाया राशि का भी डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में अंतरण किया गया।

यह निर्णय राज्य सरकार की संवेदनशील, जनकल्याणकारी एवं सामाजिक न्याय आधारित नीतियों का परिचायक है। इससे वृद्धजनों, दिव्यांगजनों, विधवाओं एवं समाज के अन्य जरूरतमंद एवं कमजोर वर्गों को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ उन्हें सम्मानजनक एवं गरिमापूर्ण जीवन जीने में सहायता मिलेगी।

*“न्याय के साथ विकास” की नीति के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा विकास का लाभ*

माननीय मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बिहार सरकार की नीति “न्याय के साथ विकास” पर आधारित है। इसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को न्यायसंगत एवं समान अवसर उपलब्ध कराना तथा विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के माध्यम से समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को आर्थिक सहायता एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। सरकार का निरंतर प्रयास है कि वृद्धजनों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों को आत्मसम्मान के साथ गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर प्राप्त हो।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पेंशन राशि को 400 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय पेंशनधारियों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बढ़ी हुई राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में अंतरित की जा रही है, जिससे योजना में पारदर्शिता एवं सुविधा सुनिश्चित हो रही है।

माननीय मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि पेंशन राशि में वृद्धि से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और उन्हें आर्थिक रूप से अधिक मजबूती मिलेगी।

*नालंदा जिला मे सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत बढ़ी पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई है जो निम्न है:-*

1. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना अंतर्गत 75,416 पेंशनधारियों के बीच 8,32,31,600 रुपए अंतरित किए गए।

2. मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना अंतर्गत 2,01,514 पेंशनधारियों के बीच 22,95,04,000 रुपए अंतरित किए गए।

3. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना अंतर्गत 12,091 लाभार्थियों के बीच 1,43,82,500 रुपए अंतरित गए।

4. लक्ष्मी बाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत 34,202 लाभार्थियों के बीच 3,79,16,000 रुपए अंतरित किए गए।

5. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्त पेंशन योजना अंतर्गत 4,176 लाभार्थियों के बीच 46,13,500 अंतरित किए गए।

6. बिहार नि :शक्ता पेंशन योजना अंतर्गत 27,264 लाभार्थियों के बीच 3,03,14, 800 रूपए अंतरित किए जाएंगे ।

इस प्रकार जिले भर में कुल 3,54,663 विभिन्न पेंशनधारियों के बीच 39,99,62,400 रुपए अंतरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान पेंशनधारियों में विशेष उत्साह देखा गया। लाभार्थियों ने पेंशन राशि में हुई वृद्धि के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि बढ़ी हुई राशि से उन्हें दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में आर्थिक सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी, नालंदा, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, नालंदा, संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी तथा बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी उपस्थित थे।