5 वीं राष्ट्रीय जेवलिन डे का हुआ सफल आयोजन…
इस अवसर पर पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में 150 से ज्यादा खिलाडियों ने लिया हिस्सा…
विजेताओं को सर्टिफिकेट, मेडल के साथ नकद पुरस्कार भी मिला…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: पटना ,7 अगस्त 2025:- बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 5 वीं राष्ट्रीय जेवलिन डे का आयोजन पाटलिपुत्र खेल परिसर में किया गया ।
इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि देश के प्रसिद्ध ऑलंपियन नीरज चोपड़ा ने 7 अगस्त को टोकियो ओलंपिक 2020 में जेवलिन में स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया था। इसी गौरवशाली दिन के सम्मान में हर वर्ष 7 अगस्त को नेशनल जेवलिन डे मनाया जाता है।
जेवलिन डे के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से आए 150 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
बालक और बालिका दोनों वर्गों में अंडर 14,16,18 और अंडर 20 आयुवर्ग की प्रतियोगिता हुई। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट के अलावा सभी आयुवर्ग के विजेता खिलाड़ियों को मेडल और नकद पुरस्कार राशि दी गयी। प्रथम स्थान पाने वाले को 5 हजार, द्वितीय स्थान को 3 हजार और तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को 2 हजार रुपये नकद पुरस्कार के रुप में मिला।
विभिन्न आयुवर्ग में विजेता खिलाड़ी इस प्रकार रहे:-
अंडर 14 आयु वर्ष के बालिका वर्ग में क्रमशः
सौम्या कुमारी गोपलगंज से गोल्ड मेडल,
खुशी कुमारी जमुई से सिल्वर मेडल,
सलोनी कुमारी पटना से ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया ।
अंडर 14 आयु वर्ष के बालक वर्ग में क्रमशः
हरिओम कुमार जमुई से गोल्ड मेडल,
पीयूष कुमार जमुई से सिल्वर मेडल,
बीरबहादुर पटना से ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया ।
अंडर 16 आयु वर्ष के बालिका वर्ग में क्रमशः
सोनम कुमारी जमुई से गोल्ड मेडल,
वैष्णवी समस्तीपुर से सिल्वर मेडल,
अनुप्रिया जमुई से ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया ।
अंडर 16 आयु वर्ष के बालक वर्ग में क्रमशः
किशु सिंह जमुई से गोल्ड मेडल,
शिवम कुमार जमुई से सिल्वर मेडल,
राजेश कुमार जमुई से ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया
अंडर 18 आयु वर्ष के बालिका वर्ग में क्रमशः
लक्ष्मी कुमारी मुर्मू किशनगंज से गोल्ड मैडल,
सुहानी परवीन सिवान से सिल्वर मेडल,
अंजली कुमारी लखीसराय से ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया ।
अंडर 18 आयु वर्ष के बालक वर्ग में क्रमशः
ओमराज जमुई से गोल्ड मेडल,
आर्यन कुमार जमुई सिल्वर मेडल,
अक्षय कुमार भागलपुर से ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया ।
अंडर 20 आयु वर्ष के बालिका वर्ग में क्रमशः
मोना कुमारी पटना से गोल्ड मेडल,
तनु कुमारी जमुई से सिल्वर मेडल,
पल्लवी कुमारी नालंदा से ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया ।
अंडर 20 आयु वर्ष के बालक वर्ग में क्रमशः
शुभम कुमार रोहतास से गोल्ड मेडल,
सोमनाथ कुमार नालंदा से सिल्वर मेडल प्राप्त किया
बीरबल कुमार बक्सर से ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया ।
अंडर महिला वर्ग में क्रमशः
गुड़िया कुमारी मधुबनी से गोल्ड मेडल,
जागृति सिंह भोजपुर से सिल्वर मेडल,
रानी कुमारी रोहतास से ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया ।
अंडर पुरुष वर्ग में
मनीष सिंह गोल्ड मेडल,
अभिषेक कुमार सिल्वर मेडल,
प्रताप शिव ने ब्रॉन्ज़ मेडल प्राप्त किया
इस अवसर पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रवीन्द्रण शंकरण, कार्यकारणी निदेशक श्री रविंद्र नाथ चौधरी उप निदेशक श्री हिमांशु कुमार, क्रीड़ा कार्यपालक श्री आनंदी कुमार, श्री चंदन कुमार सिंह,
बिहार एथलेटिक्स संघ के सचिव श्री लियाक़त अली,एथलेटिक्स तकनीकी निदेशक श्री निर्मल कुमार, बिहार एथलेटिक्स संयोजक श्री हारून अंसारी आदि उपस्थिति रहे।
