सभी वर्गों के विकास को सरकार कृतसंकल्पित:- मंत्री श्रवण कुमार

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: बिहार शरीफ नगर निगम के वार्ड नंबर 50 मांझी टोला कोसुक में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सह बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का हमेशा सोच रहा है कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों को विकास की मुख्य धारा में जोड़कर राज्य का समुचित विकास किया जा सकता है।संघर्ष से शुरू हुई एक साधारण यात्रा, जनसेवा के संकल्प से जनआस्था का प्रतीक बन गई। नीतीश कुमार ने विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय को अपनी राजनीति का आधार बनाकर बिहार को नई दिशा दी।उनका जीवन बताता है कि निष्ठा, धैर्य और सेवा का भाव ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है। बिहार में उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जेपी राम मनोहर लोहिया लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जननायक कर्पूरी ठाकुर के एक एक सपनों को साकार किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार में नीतीश मॉडल को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। हर वर्गों हर क्षेत्रों का समुचित विकास बिहार की सरकार कर रही है नीतीश कुमार लंबे राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में सदैव समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने अपनी नीतियों और निर्णयों के माध्यम से हर वर्ग और हर समुदाय तक विकास की रोशनी पहुंचाई। समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा में जोड़ा उन्होंने अपने हर संकल्प से बिहार के विकास को नई दिशा दी। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके दृढ़ संकल्प ने समग्र विकास की मजबूत नींव रखी। सशक्त और विकसित बिहार के निर्माण किया।पूरे बिहार की जीविका दीदियों को मिलेगा अपना बाजार,गांवों को मिलेगी नई ताकत।राज्यभर में 203 ग्रामीण हाटों के निर्माण से महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को संगठित बाजार,आधुनिक विपणन और भंडारण की सुविधा मिलेगी। यह पहल महिलाओं की आय,स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाते हुए आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को नई गति देगी।इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष धनंजय प्र कुशवाहा जिला प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव प्रदेश सचिव गुलरेज अंसारी रजनीश कुमार संजय प्र कुशवाहा मुन्ना मांझी उजाला प्र जीतन चौहान शिवचरण कुशवाहा रंजीत सिंह मुन्ना पासवान गुलशन कुशवाहा रामजन्म रविदास बिट्टू कुशवाहा सोनू रविदास सरयुग रविदास संजय राम प्रमोद यादव महेंद्र प्र मंटू कुशवाहा दिनेश साव इंदू चौहान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
