• Fri. Aug 7th, 2026

#bihar: पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत, हरनौत बाजार में जागरूकता एवं आवेदन शिविर आयोजित….

Bykhabretv-raj

Aug 7, 2026

 

 

 

 

पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत, हरनौत बाजार में जागरूकता एवं आवेदन शिविर आयोजित….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी “पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना”के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिकाधिक लाभुकों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को हरनौत बाजार में विशेष _जागरूकता एवं ऑन-द-स्पॉट आवेदन शिविर_ का आयोजन किया गया।शिविर में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उपस्थित _सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता_ ने लोगों को योजना के उद्देश्य, पात्रता, केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी, रूफटॉप सोलर प्रणाली की स्थापना, आवेदन प्रक्रिया तथा इससे होने वाली बिजली बिल में बचत के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शिविर के दौरान इच्छुक उपभोक्ताओं को _पीएम सूर्य घर पोर्टल_ पर आवेदन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन प्रक्रिया में तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई गई। बड़ी संख्या में लोगों ने योजना में रुचि दिखाई तथा आवेदन कराने के लिए अपना पंजीकरण कराया।
जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के जागरूकता एवं आवेदन शिविरों का आयोजन जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं बाजार क्षेत्रों में निरंतर किया जा रहा है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाना और स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को अपनाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में योगदान देना है।
जिला प्रशासन, नालंदा ने सभी पात्र उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस योजना का अधिकाधिक लाभ उठाएं। अपने घरों पर रूफटॉप सोलर स्थापित कर बिजली बिल में बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करें।

हरीओम की रिपोर्ट