हरनौत में 122 सफाई कर्मियों की हड़ताल, सफाई व्यवस्था चरमराई, बाजार और मोहल्लों में कूड़े के ढेर, लोग बदबू से बेहाल…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: स्थानीय नगर पंचायत (नपं) में 122 सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को छठे दिन भी जारी रही। इस हड़ताल के कारण पूरे बाजार और विभिन्न मोहल्लों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। डोर-टू-डोर कचरा उठाव बंद होने से घरों और बाजारों में कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सावन की पहली सोमवारी और नागपंचमी जैसे महत्वपूर्ण पर्वों पर भी सफाई न होने से श्रद्धालुओं, दुकानदारों और राहगीरों में नाराजगी देखी गई। मानसून की बारिश के बीच गीला कचरा सड़ने से कई इलाकों में दुर्गंध फैल गई है। सड़ते कचरे से दूषित पानी बहने के कारण संक्रमण और मच्छरजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
सामान्य दिनों में प्रतिदिन आठ टीपर और चार ट्रैक्टर-ट्रॉली से कचरे का उठाव किया जाता है। हड़ताल के चलते अब तक लगभग 40 टीपर और 20 ट्रैक्टर-ट्रॉली के बराबर कचरा जमा होने का अनुमान है। हर-हर महादेव धर्मशाला के पीछे, गोनावां रोड, डाक बंगला रोड, पीएम श्री हाई स्कूल एवं मिडिल स्कूल परिसर के आसपास, रांची रोड, बीच बाजार और कृषि विज्ञान केंद्र सहित कई स्थानों पर कूड़े के बड़े-बड़े ढेर देखे जा सकते हैं।
सफाई व्यवस्था बहाल करने के प्रयास में सोमवार सुबह नपं प्रशासन ने जेसीबी के माध्यम से सड़क किनारे जमा कचरा हटाने का कार्य शुरू किया। हालांकि, प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों ने इसका विरोध करते हुए कार्य रुकवा दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने रांची रोड स्थित विश्वकर्मा मोड़ के पास बैनर और तख्तियों के साथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों में शामिल कुंदन कुमार ने बताया कि उनकी विभिन्न मांगों को लेकर 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है और मांगें पूरी होने तक आंदोलन चलता रहेगा। नपं की सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी प्राची प्रसाद ने पुष्टि की कि सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द हड़ताल का समाधान निकालने और नगर की सफाई व्यवस्था को सामान्य करने की मांग की है।
हरीओम की रिपोर्ट
