विद्यालय तक पहुंचने के लिए नहीं है रास्ता,भवन भी जर्जर, छात्र-छात्राएं परेशान, 106 बच्चे हैं नामांकित..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हरनौत: स्थानीय प्रखंड के कोलावां पंचायत में स्थित प्राथमिक विद्यालय छोटी आमर में छात्र-छात्राओं को स्कूल तक आने-जाने के लिए अब तक रास्ता नहीं मिल सका है।स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों को पूरे साल रास्ता नहीं होंने का दशं झेलना पड़ रहा है। स्कूल प्रभारी एचएम वीणा भारती के द्वारा इस संबंध में पदाधिकारियों को अवगत कराया गया था। लेकिन विद्यालय के रास्ता के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण भारी परेशानी हो रही है। वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापिका विणा भारती ने बताया कि विद्यालय में कक्षा पहली से पांचवीं तक 106 विद्यार्थी नामांकित हैं। जिसमें 70-80 बच्चे उपस्थित रहते हैं।लेकिन न चारदीवारी एवं न आने-जाने के रास्ते हैं।करिब दो फीट चौड़ी एक पगडंडी कच्ची रास्ते से बच्चे आते-जाते है। उन्होंने ने कहा कि स्कूल भवन की कमरे भी जर्जर हो चुकी हैं।बरसात के दिनों में जर्जर छत से पानी टपकता रहता है। जिससे पठन-पाठन में काफ़ी असुविधा होती है।यहां तक छत से प्लास्टर भी उखड़-उखड़ तक गिरते रहते हैं।जिससे छात्र-छात्राएं सहित शिक्षिकाएं स्कुल आवर में असुरक्षित महसूस करते हैं।यहां तक स्कूल भवन से दो मीटर आगे दस फीट गहरा तालाब नुमा एक गड्ढा है। जिसमें बरसात के दिनों में पानी लबालब भरे रहते हैं। जिसमें कभी-कभी भी हादसा हो सकता है। आसपास के ग्रामीणों से बात करने पर बताया कि स्कूल में मूलभूत सुविधाएं नहीं रहने के कारण अपने बच्चे को स्कूल में पढ़ने के लिए नहीं भेजते हैं।
ग्रामीण बताते हैं कि इसके लिए कई बार नेताओं ने आश्वासन दिया।लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) नितेश कुमार रंजन ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी स्कूल प्रभारी से लेकर उसे समाधान किया जाएगा।
हरीओम की रिपोर्ट
