• Sat. Aug 1st, 2026

#bihar: बाबा मणिराम की समाधि नालन्दा ही नहीं पूरे बिहार की आस्था का केंद्र:- मंत्री श्रवण कुमार

Bykhabretv-raj

Aug 1, 2026

 

 

 

 

 

 

 

बाबा मणिराम की समाधि नालन्दा ही नहीं पूरे बिहार की आस्था का केंद्र:- मंत्री श्रवण कुमार

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: बिहारशरीफ के अखाड़ा पर बाबा मणिराम अखाड़ा समाधि स्थल पर लंगोट अर्पित जदयू विधायक दल के नेता बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार व सांसद कौशलेन्द्र कुमार के द्वारा किया गया।इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने बाबा से राज्य में सुख-समृद्धि शांति उन्नति तरक्की का आशीर्वाद मांगा।आधुनिक बिहार के शिल्पकार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दीर्घायु,स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन के लिए भी प्रार्थना की।उन्होने कहा कि बाबा मणिराम का यह पावन स्थल लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है।यहां आने वाले श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना के साथ बाबा की समाधि पर लंगोट अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए यही उनकी कामना है। बिहारशरीफ की धरती सूफी संतों की धरती रही है। बाबा मणिराम महाराज लोक कल्याण और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। बाबा ने हमें भाईचारे और मानवता का संदेश दिया उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम एक बिहार को एक विकसित राज्य बना सकते हैं राज्य सरकार अखाड़े को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित कर रही है समाधि स्थल और आसपास के क्षेत्र का सौंदर्य करण का कार्य किया गया है तथा कई और कार्य निर्माणाधीन है।बाबा हम सबों को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंत्री निशांत कुमार को इतनी शक्ति प्रदान करें कि हम-सभी मिलकर नीतीश कुमार के सपनों का बिहार बना सके बिहार विकास के क्षेत्र में अव्वल पायदान पर बना रहें बिहार को देश के टाप 5 राज्यों की सूची में शामिल करा सकें। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता सही समय पर सही निर्णय लेकर ऐसे लोगों को उचित जवाब देगी।वहीं सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने बाबा मणिराम मंदिर की धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह बिहार का एक अनूठा आस्था केंद्र है, जहां प्रसाद के रूप में लंगोट अर्पित करने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है।उन्होंने बताया कि दूर-दूर से श्रद्धालु यहां अपनी मनोकामना लेकर आते हैं और बाबा मणिराम के आशीर्वाद से उनकी इच्छाएं पूरी होने की मान्यता है। उन्होंने लोगों से इस धार्मिक विरासत को संरक्षित रखने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील भी की।इस अवसर पर प्रदेश सचिव गुलरेज अंसारी रजनीश कुमार सिंह जिला प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव जनार्दन पंडित अमित कु युवा जदयू अध्यक्ष धीरज पटेल छात्र जदयू अध्यक्ष सन्नी पटेल डा वसुंधरा कुमारी निरंजना गुप्ता वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आशीष महतो चंदन पटेल वार्ड पार्षद दिनेश महतो राजेश गुप्ता पूर्व उप महापौर शंकर साव अजय चंद्रवंशी नारायण यादव डा अरविंद कुमार प्राचार्य डा महेश प्र सिंह राकेश कुमार मुकेश सिंह बंटी यादव संजीत यादव धनंजय कुशवाहा युगल किशोर मुखिया विश्वास सिंह संजय प्र कुशवाहा पप्पू वनौलिया मुन्ना कुमार संजीत पासवान भवानी सिंह संजय पासवान आशीष चंद्रवंशी निशांत चंद्रवंशी प्रदीप मुखिया आदित्य कुमार पवन शर्मा संजीव कुमार महमूद बख्खो मेराजुद्दीन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।