• Sat. Aug 1st, 2026

#bihar: प्लास्टिक मुक्त परिसर एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित….

Bykhabretv-raj

Aug 1, 2026

 

 

 

 

 

प्लास्टिक मुक्त परिसर एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: बिहारशरीफ ( नालंदा ) शनिवार को नालंदा महिला महाविद्यालय, बिहारशरीफ के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई एवं ज्ञान दीप चैरिटेबल ट्रस्ट, हिलसा के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के सभागार में “प्लास्टिक मुक्त परिसर जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जितेंद्र रजक, नालंदा जिला आइकॉन डॉ. आशुतोष कुमार मानव, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. आसिया प्रवीण, परीक्षा नियंत्रक डॉ. रेणु कुमारी, एनईपी समन्वयक डॉ. शबनम अंसारी तथा दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. जितेंद्र रजक ने सभी अतिथियों एवं छात्राओं का स्वागत करते हुए प्लास्टिक मुक्त परिसर की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण के लिए एकल-उपयोग प्लास्टिक का बहिष्कार करने तथा स्वच्छ एवं हरित परिसर के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. आसिया प्रवीण ने पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुए प्लास्टिक मुक्त महाविद्यालय एवं स्वच्छ शहर के निर्माण हेतु सभी से जन-जागरूकता अभियान चलाने की अपील की।

मुख्य वक्ता एवं नालंदा जिला आइकॉन डॉ. आशुतोष कुमार मानव ने वॉलंटियरशिप कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, प्लास्टिक मुक्त परिसर तथा सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर सरल एवं प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे सकारात्मक प्रयास समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं तथा युवाओं को स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए।

कार्यक्रम के उपरांत महाविद्यालय परिसर से भैंसासुर चौक तक प्लास्टिक मुक्त परिसर, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा विषयक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में छात्राओं ने आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टरों के माध्यम से आमजन को प्लास्टिक का उपयोग कम करने, पर्यावरण की रक्षा करने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। छात्राओं द्वारा तैयार किए गए रचनात्मक पोस्टर लोगों के आकर्षण का केंद्र बने और नागरिकों ने अभियान की सराहना की।

इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग से डॉ. धर्मेंद्र कुमार एवं डॉ. प्रशांत कुमार, फ़ारसी विभाग से डॉ. परवेज अंजुम एवं डॉ. मोहम्मद इकराम उद्दीन, समाजशास्त्र विभाग से डॉ. रामधनी पाल, डॉ. पूनम यादव, डॉ. अंशु सिंह, डॉ. सिंधु कुमारी, डॉ. तन्वी नंदन, प्रधान सहायक संजीव कुमार, अकाउंटेंट राणा प्रताप सिंह, ज्ञान दीप चैरिटेबल ट्रस्ट, हिलसा के समन्वयक सत्यम कुमार, कार्यक्रम समन्वयक विकास कुमार, सोनू सिंह सहित अन्य स्वयंसेवक एवं लगभग 300 छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. राकेश रंजन एवं डॉ. आसिया प्रवीण ने संयुक्त रूप से किया।