• Sat. Jul 25th, 2026

#bihar: नालंदा विश्वविद्यालय में ‘विरासत-पर्यटन प्रबंधन’ प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम का शुभारंभ….

Bykhabretv-raj

Jul 25, 2026

नालंदा विश्वविद्यालय में ‘विरासत-पर्यटन प्रबंधन’ प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम का शुभारंभ….

सहभागिता संवाद पहल के अंतर्गत शुरू हुए पाँच दिवसीय आवासीय कार्यक्रम में पर्यटन एवं विरासत क्षेत्र से जुड़े 60 प्रतिभागी शामिल…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv : राजगीर | 25 जुलाई 2026: नालंदा विश्वविद्यालय और बिहार सरकार के पर्यटन विभाग के संयुक्त सहयोग से आज ‘विरासत-पर्यटन प्रबंधन’ पर पाँच दिवसीय प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पहले ही संस्करण में सभी 60 सीटें भर गईं। कार्यक्रम में पर्यटन गाइड, टूर ऑपरेटर, वन्यजीव व्याख्याकार, संग्रहालय कर्मी, शोधार्थी तथा पर्यटन एवं विरासत क्षेत्र से जुड़े पेशेवर भाग ले रहे हैं। यह पाँच दिवसीय प्रबंधन विकास कार्यक्रम (Management Development Programme–MDP) विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ तथा स्कूल ऑफ हिस्टॉरिकल स्टडीज़ के संयुक्त समन्वय में आयोजित किया जा रहा है।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी ने कहा कि “पर्यटन मार्गदर्शक ही किसी भी आगंतुक का पहला संपर्क-बिंदु होते हैं। बिहार की सभ्यतागत विरासत को लोग किस दृष्टि से समझेंगे, यह काफी हद तक उनके संवाद और प्रस्तुति पर निर्भर करता है।”

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि आज पर्यटन लगातार विशेषज्ञता की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में एक मार्गदर्शक के पास केवल ऐतिहासिक तथ्यों का ज्ञान पर्याप्त नहीं है। इतिहास, पुरातत्व, कला, पर्यावरण, संस्कृति और भाषा की समेकित समझ ही उसे एक बेहतर व्याख्याकार बनाती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में पर्यटन बिहार की अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख आधार बनेगा, इसलिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करना समय की आवश्यकता है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आगे चलकर विश्वविद्यालय के रियायती अल्पावधि भाषा पाठ्यक्रमों से भी जोड़ा जाएगा।

‘सहभागिता संवाद’ पहल के अंतर्गत आयोजित इस आवासीय पाठ्यक्रम में इतिहास, विरासत, पर्यटन प्रबंधन, संप्रेषण कौशल तथा क्षेत्रीय अध्ययन को एक साथ जोड़ा गया है। नाममात्र शुल्क पर संचालित यह पहल स्थानीय समुदायों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक विशेषज्ञता से जोड़ते हुए बिहार की सांस्कृतिक पहचान और उत्तरदायी पर्यटन को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।