• Fri. Jul 24th, 2026

@bihar: गांव में हथियार दिखाकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाला एक व्यक्ति हुआ गिरफ्तार….

Bykhabretv-raj

Jul 24, 2026

 

 

 

 

घर से देशी कट्टा व कारतूस बरामद: रामसंग गांव में हथियार दिखाकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाला एक व्यक्ति हुआ गिरफ्तार…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हरनौत थाना क्षेत्र के रामसंग डिहरा गांव में ग्रामीणों को हथियार दिखाकर डराने-धमकाने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के घर से तलाशी के दौरान एक जंग लगा देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुकेश कुमार वर्मा के अनुसार, शुक्रवार को डायल-112 टीम को सूचना मिली कि रामसंग डिहरा गांव में एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है और कई दिनों से अवैध हथियार दिखाकर ग्रामीणों में दहशत फैला रहा है। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी अपने घर में घुसकर छिप गया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और घर के भीतर बिछावन के नीचे छिपे आरोपी को पकड़ लिया।पूछताछ में उसकी पहचान बीरन पंडित (54 वर्ष), पिता स्व. जगेश्वर पंडित, निवासी रामसंग डिहरा, थाना हरनौत के रूप में हुई। तलाशी के दौरान बिछावन के नीचे काले प्लास्टिक में छिपाकर रखा गया एक जंग लगा देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।इस संबंध में पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के लिखित आवेदन पर हरनौत थाना कांड संख्या 338/26 दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि मामले की आगे की जांच जारी है।
छापेमारी दल में थानाध्यक्ष के का आलावा, डायल-112 के एएसआई अनिल कुमार सिंह, एएसआई मो. तसलीम तथा चालक उमलेश यादव शामिल थे।पुलिस ने कहा कि अवैध हथियार रखने वालों और कानून-व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा

 

हरीओम की रिपोर्ट