नए राशन कार्ड बनाने की कवायद तेज,हर दिन 125 नये कार्ड बनेगा: कैंप मोड में होगा राशन कार्ड का कार्य, अधिकारियों ने दिए युद्धस्तर पर अभियान चलाने का निर्देश ,13 अगस्त तक चलेगी यह अभियान..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हरनौत: राज्य सरकार के निर्देश पर नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड में नए राशन कार्ड निर्गमन को लेकर कवायद काफी तेज हो गई है।प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें इस अभियान को युद्ध स्तर पर यानी ‘कैंप मोड’ में चलाने का सख्त निर्देश दिया गया।बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सह प्रखंड में प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारी डॉ.साकेत सुमन सौरभ,बीडीओ डॉ.पंकज कुमार,सीओ रीता कुमारी,एमओ प्रिया आनंद,गोनावां पंचायत के मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष अमरेश उपाध्याय सहित अन्य पंचायतों के मुखिया,पंचायत सचिव,पीडीएस डीलर,कार्यपालक सहायक एवं विकास मित्र शामिल थे।समीक्षा बैठक के दौरान प्रखंड के लिए नए राशन कार्ड निर्गमन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।इस लक्ष्य को आगामी 13 अगस्त तक हर हाल में पूरा करने की समय-सीमा तय की गई है।समय पर काम पूरा करने के लिए प्रशासन ने दैनिक टारगेट भी सेट कर दिया है।इसके तहत संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन125नए राशन कार्डों का निष्पादन करना अनिवार्य होगा ताकि तय समय में लक्ष्य हासिल हो सके। प्रखंड में अभी34,985राशन कार्डधारी हैं।इनके जरिए कुल1,40240लाभार्थियों को योजना का सीधा लाभ मिल रहा है।प्रखंड प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि जो भी पात्र परिवार अभी तक इस सुविधा से वंचित हैं।वे अपने आवश्यक दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड,बैंक खाता और आवासीय प्रमाण पत्र के साथ नजदीकी पंचायत शिविर या प्रखंड कार्यालय में जाकर तुरंत आवेदन जमा करें।बैठक में अधिकारियों ने निर्देश दिया कि राशन कार्ड में नाम जोड़ने का कार्य कैंप मोड में युद्ध स्तर पर किया जाए,ताकि पात्र लाभुकों को पंचायत स्तर पर ही यह सुविधा उपलब्ध हो सके और उन्हें प्रखंड कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।सभी संबंधित कर्मियों को अपने-अपने पंचायतों में विशेष शिविर लगाकर आवेदन प्राप्त करने,दस्तावेजों का सत्यापन करने तथा समयबद्ध तरीके से नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया।अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि कोई भी पात्र लाभुक राशन कार्ड से वंचित न रहे।
हरिओम की रिपोर्ट
