ब्रिलिएंट ग्रुप के विशाल सभागार में ग्रीष्म अवकाश के बाद उपस्थित हुए बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण समारोह…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: स्थानीय सुंदरगढ़ स्थित ब्रिलिएंट ग्रुप के विशाल सभागार में ग्रीष्म अवकाश के बाद उपस्थित हुए बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। यह पुरस्कार बच्चों के बीच उनके व्यक्तित्व ,सामाजिक समरसता एवं गुरुजनों के सम्मान के प्रति एवं प्रकृति के प्रति आत्मीय लगाव पर यह पुरस्कार दिया गया। विद्यालय बंद होने के समय बच्चों के बीच एक होमवर्क दिया गया कि आप सभी अपने घर पर जाकर किस प्रकार बड़ों की सेवा करेंगे पेड़ पौधों को पानी देंगे पशु पक्षियों को भोजन डालना एवं छत पर बर्तन में पानी रखकर जिसमें गर्मी के मौसम में पक्षियों के झुंड पानी पी सके ऐसी कौन सी व्यवस्था घर पर करेंगे तथा अपने माता-पिता के काम में हाथ कैसे मदद करेंगे तथा अन्य पड़ोस में कोई भी सामाजिक कार्य में सहयोग कैसे करेंगे। इन सभी कार्यों के लिए बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें बच्चों ने पुरस्कार पाकर काफी खुश दिखे। विद्यालय के अध्यक्ष डॉ शशि भूषण कुमार ने कहा कि बच्चे केवल किताबि ज्ञान में ही सीमित नहीं होनी चाहिए आने वाले समाज के भविष्य वे हैं इसलिए हम सरकार से उतना ही मदद पा सकते जितना हम अपने बच्चों को प्रेरित कर उनसे मदद लेकर सामाजिक पारिवारिक सांस्कृतिक एवं व्यवहारिक ज्ञान एवं कुशलता से बच्चों के मन में इन सभी बातों को डालकर उसे नए युग मे प्रवेश करने का मार्ग दिखला सकते हैं। विद्यालय के प्री नर्सरी से दशम के छात्र-छात्राओं को पुरस्कारों के तौर पर कई प्रकार का पुरस्कार बांटे गए। कुछ बच्चे ऐसे भी थे जो सड़क के किनारे बिजली के खंबे में जो लगातार बिजली जलती रहती है स्विच ऑफ नहीं किया जाता है तो वैसे बच्चों ने अपने पड़ोस के बच्चों के साथ मिलकर एक बीड़ा उठाया और सड़क के किनारे बिजली पोल के बल्ब को स्विच ऑफ किया, बिजली के बचत को भी बढ़ाया तथा जहां सड़क के किनारे नल में लग रहे टेप के बावजूद भी नल बंद नहीं करते हैं उन्हें इन बच्चों ने मोहल्ले में पड़ोस में जाकर खुद से प्रत्येक दिन करने का यह काम का जवाबदेह लिया। इन बच्चों में प्रथम पुरस्कार के तौर पर कुंज कुमार, जय श्री, जानकी, शिवन्या, नियति सिंह ,तनुष कुमार, नंदनी ,मिस्टी, अरब सिंह ,सुशांत कुमार, नवनीत कुमार, प्रिया आनंद ,आशीष कुमार, प्रिंस रंजन को मिला तथा अन्य पुरस्कार द्वितीय, तृतीय के तौर पर भी दिया गया। इस पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहकर बच्चों का हौसला बढ़ाया जिसमें रंजय सिंह ,पवन कुमार ,किशोर पांडे, विजय कुमार, सतीश कुमार पांडे, नाजिम सर, राजकुमार सर ,नाजिया खान ,मिलन मैडम, दुरक्षण, सोनम, संध्या ,सीमा, चंपा एवं हिना उपस्थित रहे|
