राजगीर में मलमास मेला के दौरान एक माह के लिए राजगीर-हावड़ा-राजगीर के मध्य स्पेशल गाड़ी का परिचालन किया गया…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: नालंदा के मा0लोकसभा सदस्य, श्री कौशलेन्द्र कुमार की माँग पर मा.रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने विश्व प्रसिद्ध पर्यटक नगरी राजगीर में मलमास मेला के दौरान एक माह के लिए राजगीर-हावड़ा-राजगीर के मध्य स्पेशल गाड़ी का परिचालन किया गया था। सांसद महोदय ने कहा था कि नालंदा के विश्व प्रसिद्ध पर्यटक नगरी राजगीर में मलमास का मेला लगता है, जिसमें लाखों की संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। ऐसी मान्यता है कि मलमास के दौरान राजगीर के गर्म जल-कुंड में स्नान करने से सभी पाप खत्म हो जाते हैं। मान्यता के अनुसार इस मेले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि हिन्दू धर्म के 33 करोड़ देवी-देवता राजगीर पहुंचते हैं और यहीं एक माह प्रवास करते हैं। इस मेले में देश के कई हिस्सों से साधु संत भी यहाँ पहुंचते हैं। उनकी मांग पर मलमास मेला के लिए राजगीर-हावड़ा-राजगीर के मध्य एक माह के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी।
मा. सांसद महोदय ने पुनः मा.रेलमंत्री महोदय को पत्र लिखकर मांग किया कि पूर्व में राजगीर-हावड़ा-राजगीर फास्ट पैसेंजर ट्रेन से नालंदा और इसके आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवघर बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए जाते थे। परन्तु एक माह के बाद आने वाले श्रावण मेला के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ेगी, अतः श्रावण मास तक के लिए इस स्पेशल गाड़ी को चालू किया जाए, जिससे श्रद्धालु आसानी से देवघर बाबा भोलेनाथ जी के दर्शन करने जा सकें।
मा.सांसद महोदय की मांग पर रेल मंत्रालय द्वारा अपने दिनांक: 30 जून, 2026 के आधिकारिक पत्र के माध्यम से नटेसर-हावड़ा-नटेसर वाया राजगीर, बिहार शरीफ, नालंदा गाड़ी संख्या: 03001/03002 श्रावणी मेला स्पेशल चलाने की अनुमति प्रदान कर दिया गया है।
