• Sat. Jun 27th, 2026

#bihar: सीआरएचएस पर उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन…

Bykhabretv-raj

Jun 27, 2026

 

 

 

जलवायु अनुकूल स्वास्थ्य प्रणाली को अपनाए -रमेश कुमार

सीआरएचएस पर उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: बिहार शरीफ ।जलवायु परिवर्तन अनुकूल स्वास्थ्य प्रणाली (CRHS) विषयक स्वयंसेवी संगठनों / नागरिक समाज संगठनों का परिसंवाद कार्यक्रम सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन मिजीरियर जर्मनी के सौजन्य से घोघरडीहा प्रखंड स्वराज्य विकास संघ के तत्वावधान में
नालंदा वन प्रमंडल ,अरण्य बिहार सिपाह के मिनी सभागार में किया गया ।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन
घोघरडीहा प्रखंड स्वराज्य विकास संघ (जीपीएसवीएस)
के अध्यक्ष रमेश कुमार , वनो के क्षेत्रीय पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार शर्मा ,बिहारशरीफ प्रमंडल ,
शिक्षाविद् प्रो .अनिल कुमार गुप्ता ,सखी की पुष्पा पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया ।मौके पर अतिथि के रूप में वनो के क्षेत्रीय पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार शर्मा ने वृक्षारोपण पर बल देते हुए कहा कि धरा को हरा भरा रखने के लिए
वृक्षारोपण अनिवार्य है ।
हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने की जरूरत है ताकि हम सभी जलवायु परिवर्तन के होने वाले दुष्प्रभाव से बच सके जीपीएसवीएस के अध्यक्ष रमेश कुमार एवं संस्था की ओर से आए प्रशिक्षक डॉ. अजय झा ने विषय संबंधी
विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि वर्तमान समय में पर्यावरण संबंधी समस्याओं का स्वरूप अधिक गंभीर होते जा रहा है ।
जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का दुष्प्रभाव झेलने को दुनिया मजबूर है ।जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाले रोग जिसे क्लाइमेट सेंसेटिव डिजीज भी कहते है ।वायु प्रदूषण संबंधित रोग ,लू संबंधित रोग ,जल जनित बीमारियां ,एलर्जी चरम मौसमी घटनाओं से संबंधित स्वास्थ्य समस्या आदि क्लाइमेट सेंसेटिव डिजीज के अंतर्गत आते है ।कार्यक्रम मे प्रख्यात समाजसेवी डॉ.आशुतोष कुमार मानव ने वृक्षारोपण को बढ़ावा देने हेतु वृक्षारोपण संबंधी जोरदार नारे लगाये ।समाजसेवी संजय भाई और शिक्षाविद् प्रो अनिल कुमार गुप्ता ने वृक्षारोपण पर विस्तृत बाते रखते हुए आम नागरिकों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की ।उमराव निर्मल ,
सीएचआरएस प्रोजेक्ट के
प्रोजेक्ट मैनेजर प्रशांत कुमार सिंह ,क्लस्टर कॉर्डिनेटर सुनील कुमार, पर्यावरण स्वास्थ्य सहेली मोनी कुमारी ,सखी की ओर से पुष्पा पांडेय,संजय कुमार , बाल कल्याण समिति के पूर्व सदस्य राकेश पासवान ,प्रतिमा कुमारी सहित विभिन्न नागरिक समाज संगठनों के प्रतिनिधियो ने अपनी बातें रखी । जलवायु परिवर्तन अनुकूलन हेतु साझा प्रयास के लिए सभी सिविल सोसाइटी ऑर्गेनाइजेशन( CSO) के प्रमुख ने इसकी आवश्यकता पर बल दिया साथ ही नालंदा को सघन क्षेत्र के रूप में कार्य करने की जरूरत महसूस किये।
रेंजर साहब ने वृक्ष दिवस मनाने के सुझाव दिये जिसे सर्वसम्मति से समर्थन किया ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डीएफओ राजकुमार एम जी का सक्रिय सहयोग मिला ।धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी दीपक कुमार ने किया ।