कार्यकर्ताओं को हमेशा सम्मानित करती हैं पार्टी:- जदयू

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: नालन्दा जिला जनता दल यूनाइटेड ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिहार विधान पार्षद चुनाव में चार उम्मीदवार युवा के चहेते निशांत कुमार जिला परिषद सदस्य ललन मंडल महिला जदयू की प्रदेश अध्यक्ष भारती मेहता शिवरानी देवी प्रजापति को उम्मीदवार बनायें जाने पर हर्ष व्यक्त किया सर्वमान्य नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह जदयू विधायक दल के नेता मंत्री श्रवण कुमार सांसद कौशलेंद्र कुमार सभी विधायकगण विधान पार्षद गण के प्रति आभार प्रकट किया।इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड हमेशा जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को पद देकर सम्मानित करने का काम करती रहती है जहां एक ओर युवा नेतृत्व को जगह दी गई वहीं दूसरी ओर पार्टी के स्थापना काल से ही एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे नेताओं को जगह दी गई है पूरे बिहार के कार्यकर्ताओं से लेकर जनता में हर्ष का माहौल बना है कार्यकर्ता अपनें आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। जब से बिहार की जनता ने नीतीश कुमार जी को आशीर्वाद दिया तब से लेकर आज तक सेवक के रूप बिहार की सेवा एवं खिदमत की आज उसका ही परिणाम है विकास के क्षेत्र में बिहार आज अग्रणी राज्य की भूमिका में हैं आज बिहारी कहलाना गौरव और सम्मान की बात है आधुनिक बिहार के शिल्पकार नीतीश कुमार ने बिहार की तस्वीर बदली है गांवों को स्मार्ट बनाया जा चुका है।बिहार की योजनाओं का अनुशरण प्रदेश सहित देश की सरकार कर रही है। हर क्षेत्रों हर वर्गों का न्याय के साथ विकास और सुशासन का मांडल अनुकरणीय है। सभी नेताओं ने नवचयनित उम्मीदवार को बधाई दी।इस अवसर पर बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष मो अरशद वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव गुलरेज अंसारी धीरज पटेल जनार्दन पंडित अजय चंद्रवंशी संजय पासवान संजीत यादव प्रीतम राज उर्फ सन्नी पटेल राहुल कुशवाहा अरविंद पटेल धर्मवीर राउत जय राम सिंह संजयकांत सिन्हा रविकांत कुमार मुन्ना कुमार सुनील रविदास निरंजना गुप्ता मुकेश सिंह धनंजय प्र कुशवाहा संजय कुशवाहा डा वसुंधरा कुमारी शैलेन्द्र गराई डा सुनील दत्त राकेश कुमार रंजीत कुमार शैलेन्द्र कुमार विकास कुमार सहित कई कार्यकर्ता ने दी।
