नालंदा विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रोनिंगन के बीच शैक्षणिक सहयोग हेतु समझौता….

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: राजगीर, नालंदा, बिहार | 18 मई 2026: नालंदा विश्वविद्यालय, भारत और यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रोनिंगन, नीदरलैंड्स के बीच 16 मई को शैक्षणिक सहयोग एवं वैश्विक ज्ञान साझेदारी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
नालंदा विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रोनिंगन के बीच हुए इस समझौते को उच्च शिक्षा, नवाचार, अकादमिक गतिशीलता तथा अंतःविषय शोध सहयोग को प्रोत्साहित करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में विशेष रूप से रेखांकित किया गया।
यह सहयोग छात्रों, शोधार्थियों और पेशेवरों के लिए शैक्षणिक आदान-प्रदान एवं संस्थागत सहयोग के माध्यम से वैश्विक अवसरों के नए मार्ग प्रशस्त करेगा। इसका उद्देश्य भारतीय विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को अंतरराष्ट्रीय एक्सपोज़र प्रदान करना, उच्च गुणवत्ता वाले शोध एवं वैश्विक प्रकाशनों को बढ़ावा देना तथा नवाचार, सहयोग, वित्तीय साझेदारी और प्रतिभा विनिमय को प्रोत्साहित करने वाले मजबूत वैश्विक शैक्षणिक नेटवर्क विकसित करना है।
प्राचीन नालंदा महाविहार के ऐतिहासिक परिसर के निकट स्थापित नालंदा विश्वविद्यालय एक आधुनिक अंतरराष्ट्रीय संस्थान है, जो सभ्यतागत ज्ञान परंपराओं एवं अंतःविषय शिक्षा पर आधारित है। वहीं, यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रोनिंगन यूरोप के अग्रणी शोध विश्वविद्यालयों में से एक है, जिसे स्थिरता, नवाचार, ऊर्जा संक्रमण तथा वैश्विक अकादमिक सहभागिता के क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए विश्वभर में मान्यता प्राप्त है।
