• Wed. May 20th, 2026

#bihar: राजकीय मलमास मेला में हावड़ा (बंगाल) से राजगीर बड़ी संख्या में अब श्रद्धालु आएंगे….

Bykhabretv-raj

May 17, 2026

 

 

 

 

 

 

 

राजकीय मलमास मेला में हावड़ा (बंगाल) से राजगीर बड़ी संख्या में अब श्रद्धालु आएंगे….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: नालंदा का राजकीय मलमास मेला में हावड़ा (बंगाल) से राजगीर बड़ी संख्या में अब श्रद्धालु आएंगे सांसद नालंदा कौशलेंद्र कुमार 03029 राजगीर हावड़ा एक्सप्रेस के हरी झंडी दिखाकर राजगीर स्टेशन से हावड़ा के लिए रवाना किये। उद्घाटन समारोह में शिरकत कर रहे नालंदा के सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार ने पत्रकार को संबोधित करते हुए बताएं कि 3 वर्ष में लगने वाला यह मलमास मेला मैं यह ट्रेन मील का पत्थर साबित होगा अधिक से अधिक श्रद्धालु सुगमता पूर्वक इस ट्रेन से मलमास मेला का आनंद लेंगे। सांसद श्री कुमार ने बताया कि हमारा प्रयास नालंदा के लोगों के लोगों के सामाजिक बौद्धिक व्यवसायिक व्यापारिक विकास हो इसके लिए हम सदा प्रयासरत रहते हैं। सांसद श्री कुमार ने बताया कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हमारे नेता श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा किए गए कार्य को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आगे बढ़ाएंगे एवं बिहार के जनता का विश्वास जीतेंगे। सांसद श्री कुमार ने बताया कि जिस तरह नालंदा के लोग उन्हें लगातार चार बार सांसद बनाए हैं उसके लिए हम नालंदा के लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध हैं और उनका सेवक बनाकर सेवा करते हैं। सांसद श्री कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में पावापुरी से नवादा बख्तियारपुर तिलैया दोहरीकरण एवं और भी बहुत सारी कार्य रेलवे में किया जाएगा जिससे लोगों को यात्रा करने में सुगमता आएगी। सांसद श्री कुमार रेलवे स्टेशन राजगीर में बने टेंट सिटी का भी निरीक्षण किया एवं दूसरे जिले से आए लोगों से बात किया लोगों ने सकारात्मक जवाब राजगीर में हुए व्यवस्था के लिए दिए। सांसद श्री कुमार ने बताया कि मलमास मेला में कोई भी दिक्कत होगी जिला प्रशासन उसका समाधान के लिए तत्पर है। लोग राजगीर आए एवं सकारात्मक सोच के साथ एक अच्छा संदेश अपने साथ ले जाएं