कोसुक रिवर फ्रंट बिहारशरीफ वासियों के लिए वरदान साबित होगा :- मंत्री श्रवण कुमार

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: बिहार शरीफ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 49 में निर्माणाधीन कोसुक रिवर फ्रंट का स्थलीय निरीक्षण क्षेत्रीय विधायक सह बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार सांसद कौशलेंद्र कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि कोसुक रिवर फ्रंट पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए बिहार आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।शिक्षा,स्वास्थ्य,आधारभूत संरचना और महिला सशक्तिकरण सहित हर क्षेत्र में उनके नेतृत्व में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। वे सच्चे अर्थों में आधुनिक बिहार के शिल्पकार है।रिवर फ्रंट सिर्फ सुंदरता का प्रोजेक्ट नहीं है,बल्कि पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास का महत्वपूर्ण कदम है उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि काम में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और तय समय पर पूरा किया जाए। मंत्री ने कहा कि नदी को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। यहाँ घाट, वॉक-वे, लाइटिंग और हरियाली का काम ऐसा हो कि स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी आकर्षित करे। मंत्री ने यह भी कहा कि रिवर फ्रंट बनने से आसपास के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और लोगों को सुबह-शाम टहलने के लिए एक सुंदर स्थान मिलेगा। सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि यह रिवर फ्रंट बिहार शरीफ वासियों सहित जिले वासियों के लिए वरदान साबित होगा आसपास के शहरवासियों को आने वाले समय में काफी लाभ मिलेगा आसपास के किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर गुलरेज अंसारी प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा अरूण वर्मा मुन्ना कुमार सचिन पटेल संजय प्र कुशवाहा भोला प्र मुन्ना मांझी अमित कुमार रिक्की रविन्द्र कुशवाहा सकलदीप प्र मुन्ना मांझी वरण केवट डेजी देवी इंदू देवी बिट्टू कुशवाहा जयन्त शर्मा रामवृक्ष प्रसाद मुन्ना पासवान गुलशन कुशवाहा अमरेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
