• Thu. May 14th, 2026

#bihar: सैनिक स्कूल नालंदा में अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल-कूद हॉकी प्रतियोगिता में जीते…

Bykhabretv-raj

May 14, 2026

सैनिक स्कूल नालंदा में अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल-कूद (ग्रुप स्तरीय) हॉकी प्रतियोगिता का समारोह पूर्वक समापन…
तीन राज्य के चार सैनिक स्कूलों के कुल 192 सैन्य छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा …

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: दिनांक 14 मई 2026 , सैनिक स्कूल नालंदा में आयोजित चार दिवसीय अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल-कूद (ग्रुप स्तरीय) हॉकी प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ | आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैनिक स्कूल नालंदा के प्राचार्य कर्नल भुपेन्द्र कुमार के विद्यालय परिसर स्थित मुख्य परेड ग्राउंड में सायं 4:30 बजे आगमन के साथ हुआ | अपने स्वागत भाषण में कार्यक्रम प्रभारी श्री विजित कुमार (पी० जी० टी० अंग्रेजी) ने उक्त प्रतियोगिता से सम्बंधित आख्या प्रस्तुत की |
ज्ञात हो कि सैनिक स्कूल नालंदा में विगत 11 मई से इस अंतर-विद्यालयी अतिप्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के तीन राज्यों में स्थित चार सैनिक स्कूलों क्रमश: बिहार के नालंदा,गोपालगंज झारखण्ड के तिलैया तथा पश्चिम बंगाल के सैनिक स्कूल पुरुलिया के कुल 192 सैन्य छात्र-छात्राएँ हॉकी बालक (वरिष्ठ/कनिष्ठ) एवं बालिका वर्ग में अपने-अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व कर रहे थे | सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने विद्यालय को विजेता बनाने के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए खेल भावना के उच्च आदर्शों का परिचय दिया | उत्कृष्ट खेल के आधार पर जहाँ एक ओर सभी वर्गों में सैनिक स्कूल पुरुलिया विजेता रहा वहीँ सैनिक स्कूल नालंदा उपविजेता रहा |
इस अवसर पर सभी चार सैनिक स्कूलों के प्रतिभागी सैन्य छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मार्च-पास्ट की झाँकी प्रस्तुत की तथा मुख्य अतिथि को सलामी दी | मुख्य अतिथि ने अपने कर-कमलों से सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल, उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र तथा ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया | मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेल-कूद अब अनिवार्य अंग बन गया है | इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, समूह भावना, नेतृत्व क्षमता जैसे जीवन के आवश्यक कौशलों का विकास होता है | प्रतियोगिता में कोई जीतता है कोई हारता है परन्तु अनेक ऐसी चीजें होती हैं जो जीवन के लिए आवश्यक होती है, उसे खिलाड़ी सीखता है और अपने भावी जीवन को सँवारता है | उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सलाह दी कि जो सैन्य छात्र-छात्राएँ ट्रॉफी से वंचित रह गए, जरुर अगली बार उसमे वांछित सुधार कर भाग लें और विजेता बनें | अंत में उन्होंने इस चार दिवसीय अखिल भारतीय (ग्रुप स्तर) हॉकी प्रतियोगिता के समापन की औपचारिक घोषणा की | विद्यालय के सीनियर मास्टर डॉ० प्रमोद कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया |
इस अवसर पर विद्यालय के सभी अधिकारी, शिक्षक प्रतिभागी टीमों के शिक्षक, सैन्य छात्र – छात्राएँ एवं सभी प्रशासनिक तथा सामान्य कर्मी उपस्थित रहे |
प्रतियोगिता का परिणाम
वर्ग
विजेता
उपविजेता
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर
सर्वश्रेष्ठ स्कोरर

बालक(अंडर-17)
एस०एस० नालंदा
एस०एस० पुरुलिया
प्रिंस कुमार
नालंदा
अरुण कुमार
नालंदा
प्रिंस कुमार ,नालन्दा

बालिका(अंडर-17)
एस०एस० पुरुलिया
एस०एस० गोपालगंज
रागिनी कुमारी
पुरुलिया
वान्या सिंह
गोपालगंज
शुभप्रिय सिंह ,
गोपालगंज

बालक(अंडर-15)
एस०एस० पुरुलिया
एस०एस० नालंदा
आदित्यकुमार,
पुरुलिया
देबर्पण बनर्जी
पुरुलिया
आदर्श राज, पुरुलिया
सूरज कुमार, नालंदा