अधिवक्ता समाज के प्रहरी और लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ हैं:- मंत्री श्रवण कुमार

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: नालंदा जिला अधिवक्ता संघ बिहारशरीफ में माननीय मंत्री श्रवन कुमार का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया जिसमे नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह संचालन महासचिव दिनेश कुमार के द्वारा किया गया। आगत अतिथियों का स्वागत नालंदा जिला अधिवक्ता संघ बिहार शरीफ के सम्मानित विद्वान अधिवक्ता के द्वारा माल्यार्पण कर अंग वस्त्र मोमेंटो बैठकर किया गया। कार्यक्रम में संघ परिसर में माननीय सांसद कौशलेंद्र कुमार के द्वारा अनुशंसित अधिवक्ताओं के बैठने के लिए नवनिर्मित हॉल का उद्घाटन मंत्री श्रवण कुमार सांसद कौशलेंद्र कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।सभा को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री ग्रामीण विकास श्री श्रवन कुमार ने कहा कि अधिवक्ता समाज के प्रहरी होते हैं और लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ हैं
उन्होंने कहा कि एक वकील सिर्फ मुवक्किल के लिए नहीं लड़ता, बल्कि न्याय और संविधान की रक्षा के लिए लड़ता है। नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने में अधिवक्ता संघ की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न्याय पालिका में लगे लोगों के बहुत सारे काम किये है।आज न्यायालय में भवनों की कमी नहीं है।

मंत्री ने यह भी कहा कि नागरिक अभिनंदन का यह समारोह समाज के उन लोगों का सम्मान है जिन्होंने अपने क्षेत्र में ईमानदारी और सेवा से मिसाल कायम की है। सरकार और बार एसोसिएशन को मिलकर आम आदमी तक सस्ता और सुलभ न्याय पहुंचाने के लिए काम करना चाहिए।अधिवक्ता संघों और नए वकीलों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, जिसमें 1 जनवरी 2024 से नामांकित नए वकीलों को 3 साल तक ₹5000 प्रति माह स्टाइपेंड, बार एसोसिएशनों को ई-लाइब्रेरी के लिए ₹5 लाख की सहायता,और बिहार अधिवक्ता कल्याण न्यास समिति को ₹30 करोड़ की मदद शामिल है।आगे भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अधिवक्ता संघ पर ध्यान रखा जायेगा।सरकार ने महिला अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए बार एसोसिएशनों में महिला शौचालय (पिंक टॉयलेट) का निर्माण कराया जा रहा है।कम आय वाले अधिवक्ताओं को गंभीर बीमारी की स्थिति में मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से सहायता प्रदान की जाएगी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि आज के परिवेश में अधिवक्ता का स्थान समाज में बुद्धिजीवी पढ़े लिखे वर्ग में होता है जो समाज को विभिन्न कुरितिओ से बचाता है। सांसद श्री कुमार ने बताया कि अधिवक्ता संघ बिहार शरीफ से मेरा इतने दिनों के कार्यकाल में एक पारिवारिक संबंध बन गया है सभी अधिवक्ता बंधु हमारे भाई बहन जैसे लगते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष एवं महासचिव ने बताया कि माननीय मंत्री एवं सांसद महोदय का सानिध्य स्नेह प्रेम हम अधिवक्ता बंधु को हमेशा मिलता है जब भी हमारी कोई समस्या होती है हम इन्हें याद करते हैं और हमारा समस्या का समाधान होता है। हमारे लिए गर्व बात है कि हमारे जिला से श्रवण कुमार जैसे मंत्री एवं कौशलेंद्र कुमार जैसे साधारण व्यक्ति सांसद बनते हैं। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह अजय कृष्णा शंभू कुमार कश्यप जदयू विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष मधुमिता कुमारी लोक अभियोजक अनुज कुमार वरिष्ठ अधिवक्ता रामाशंकर प्रसाद कौशलेंद्र कुमार सन्नी कुमार आदर्श अमित कुमार रामसागर प्रसाद मिथिलेश प्रसाद शैलेंद्र कुमार मुन्ना निकेश कुमार संयुक्त सचिव जय वर्मा निभा कुमारी तेजस्विता राधा,गोकर्ण प्रसाद,संजीव कुमार सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहें।
