सांसद कौशलेंद्र कुमार के मांग मना ली रेल मंत्री ने जल्द ही फिर चलेगा राजगीर हावड़ा राजगीर ट्रेन….

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: नालंदा के मा0लोकसभा सदस्य, श्री कौशलेन्द्र कुमार ने रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मांग किया था कि राजगीर-हावड़ा-राजगीर के मध्य चलने वाली गाड़ी, जिसे कोरोनाकाल में बंद कर दिया गया, उसे फिर से चालू किया जाए। उन्होंने कहा कि नालंदा के विश्व प्रसिद्ध पर्यटक नगरी राजगीर में मलमास का मेला लगता है, जिसमें लाखों की संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। ऐसी मान्यता है कि मलमास के दौरान राजगीर के गर्म जल-कुंड में स्नान करने से सभी पाप खत्म हो जाते हैं। मान्यता के अनुसार इस मेले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि हिन्दू धर्म के 33 करोड़ देवी-देवता राजगीर पहुंचते हैं और यहीं एक माह प्रवास करते हैं। इस मेले में देश के कई हिस्सों से साधु संत भी यहाँ पहुंचते हैं।
राजगीर से गाड़ी संख्या-53043/44 राजगीर-हावड़ा-राजगीर फास्ट पैसेंजर हावड़ा के लिए चलती थी। इस फास्ट पैसेंजर ट्रेन से बड़ी संख्या में जैन धर्म के अनुयायी, बौद्धिष्ट और सैलानी आते-जाते थे। इसके अतिरिक्त इसी फास्ट पैसेंजर ट्रेन से नालंदा और इसके आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवघर बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए भी जाते थे। किन्तु कोरोनाकाल में इस ट्रेन को बंद कर दिया गया। इस फास्ट पैसेंजर ट्रेन के बन्द होने से जैन धर्म के अनुयायियों, बौद्धिष्टों, सैलानियों सहित देवघर दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं और मलमास मेले में आने वाले दर्शनार्थियों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
मा.सांसद महोदय की मांग पर रेल मंत्रालय द्वारा दिनांक: 16 मई, 2026 से राजगीर से हावड़ा के मध्य गाड़ी संख्या: 02029/03030 का परिचालन किया जा रहा है।
