
नारी शक्ति वंदन विधेयक का संसद में विपक्षी दलों द्वारा विरोध कर बिल गिराने के विरोध में जन आक्रोश रैली…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: नारी शक्ति वंदन विधेयक का संसद में विपक्षी दलों द्वारा विरोध कर बिल गिराने के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी, नालंदा द्वारा आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री सह प्रदेश नागरिक परिषद सदस्य डा.पूनम शर्मा बिहार शरीफ के भैसासुर, सुंदरगढ़ स्थित ब्रिलियंट कान्वेंट स्कूल पहुंची, जहां उन्होंने उपस्थित सैकड़ों महिलाओं के साथ जयघोष करते हुए नारी शक्ति का अधिकार हर हाल में लेकर रहने का दावा किया। सम्मेलन का मंच संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट तेजस्विता राधा के द्वारा किया गया।

महिला सम्मेलन के बाद कार्यक्रम स्थल से भैसासुर चौक तक कड़ी धूप में डा पूनम शर्मा के अगुवाई में सैकड़ों महिलाओं द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया। आक्रोश मार्च के दौरान महिलाओं ने महिला विरोधी बताते हुए राहुल गांधी सहित राजद, सपा, की एम सी एवं अन्य विपक्षी दलों पर अपनी नाराज़गी जताई। मौके पर भाजपा नेत्री डा पूनम शर्मा ने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, पप्पू यादव जैसे नेताओं को महिला विरोधी करार देते हुए कहा ये लोग केवल अपने परिवार के महिलाओं को संसद में सांसद बनाकर भेजना चाहते हैं, इनकी गन्दी मानसिकता एक बार देश के सामने उजागर हुआ कि ये लोग राजनीति में केवल अपने परिवार के महिलाओं को सफल होते देखना चाहते हैं, किसी भी प्रकार से उन्हें सत्ता में पहुंचाना चाहते हैं,जबकि देश के करोड़ों आम महिलाओं को सफल होते नहीं देखना चाहते, ये नहीं चाहते कि देश की गरीब , साधारण परिवार में जन्मी महिलाएं इनके बराबर में बैठने का अधिकार पा सके। इसी गंदी मानसिकता के अंतर्गत विपक्षी दलों ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा लाए गए “नारी शक्ति वंदन विधेयक” को संसद में पास नहीं होने दिया।

इस घटना से देश भर की महिलाएं काफी आक्रोशित हैं और राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, पप्पू यादव जैसे नेताओं और उनकी पार्टी को करारा जवाब देने के लिए तत्पर हैं। डा पूनम शर्मा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश भर की हम सभी बहनें अपने अधिकार को हर हाल में पाने के लिए प्रयासरत हैं और जब तक 33% महिला आरक्षण के रूप में हमें हमारा अधिकार नहीं मिल जाता देश भर में हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर लोजपा आर प्रदेश उपाध्यक्ष रीना राज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तेजस्विता राधा,साबो देवी,

जिला मंत्री रंजू कुमारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूचि श्री वास्तव, अनीता कुमारी, डायरेक्टर मानस भूमि इंटरनेशनल स्कूल सुनीता देवी, ब्रिलियंट स्कूल संचालक पुष्पलता विद्यार्थी, खुश्बू कुमारी, तेतरी देवी, गौरी देवी,सुषमा देवी, पुनीता देवी, उषा देवी, सीता दैवी, रीता कुमारी,मोनी कुमारी,ज्योति कुमारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, सुधीर कुमार, शैलेन्द्र कुमार,डा अशुतोष कुमार, आई टी सेल संयोजक अमित शान, प्रणव कुमार सिन्हा,सुभाष सिंह, कृष्णमूर्ति कुमार, अभयानंद पाण्डेय, राजेश सिंह सिसोदिया, रौशन कुमार यादव, मनस्वी शर्मा, आलोक रंजन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
