• Sat. Apr 18th, 2026

#bihar: सी० बी०एस०ई० परीक्षा में सैनिक स्कूल नालंदा का उत्कृष्ट परिणाम , शत-प्रतिशत छात्र हुए उत्तीर्ण…

Bykhabretv-raj

Apr 16, 2026

 

 

 

 

सी० बी०एस०ई० परीक्षा में सैनिक स्कूल नालंदा का उत्कृष्ट परिणाम , शत-प्रतिशत छात्र हुए उत्तीर्ण…

सैन्य-छात्र उत्कर्ष राज 97.80% के साथ बने स्कूल टॉपर
कुल 80 में से 50 छात्र-छात्राओं ने 90% से ऊपर अंक प्राप्त कर रचा इतिहास…

 

 

 

उत्कर्ष राज , प्रथम

सानिया , द्वितीय

शिवम कुमार,  तृतीय

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

#ख़बरें Tv: दिनांक 16 अप्रैल 2026, नानंद स्थित सैनिक स्कूल नालंदा ने एक बार फिर बिहार राज्य का मान बढ़ाते हुए केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सी.बी.एस.ई.) द्वारा आयोजित शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा दसवीं की परीक्षा में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध किया है | इसको लेकर पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल है | ज्ञात हो कि सैनिक स्कूल नालंदा के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के कुल 80 सैन्य छात्र-छत्राएं उक्त परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, इसमे से कुल 50 छात्र-छात्राओं ने 90% या उससे ज्यादा अंक प्राप्त किया है। सैन्य-छात्र उत्कर्ष राज ने 97. 80% अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर सैन्य छात्रा सनाया एवं सैन्य छात्र शिवम कुमार ने क्रमश: 97. 40 एवं 97 %अंक प्राप्त किया है । चौथे स्थान पर 96.80 प्राप्तांक के साथ आदर्श आर्यन एवं शिवशंकर रहे तथा पाँचवा स्थान निशांत कुमार ने 96.20 अंक के साथ प्राप्त किया |
विद्यालय के प्राचार्य कर्नल भुपेन्द्र कुमार ने उक्त उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के समस्त छात्रों के कठिन परिश्रम एवं शिक्षकों तथा प्रशासनिक कर्मियों के समूह भावना से किये गए कार्य का परिणाम है | हम सैनिक स्कूल नालंदा के मूल उद्देश्य को पूरा करने के लि