October 19, 2024

ख़बरे टी वी – मानव श्रृंखला के निर्माण के लिए जन जागरूकता अभियान के तहत आज श्रम कल्याण मैदान से एक जागरूकता रैली निकाली गई, रैली को जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मानव श्रृंखला के निर्माण के लिए जन जागरूकता अभियान के तहत आज श्रम कल्याण मैदान से एक जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली को जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह रैली श्रम कल्याण मैदान से इतवारी बाजार होते हुए सोगरा हाई स्कूल के मैदान में समाप्त हुई। इस कार्यक्रम में लगभग 20 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकों ने भाग लिया। सम्पूर्ण मार्ग में छात्रों एवं छात्राओं ने विभिन्न नारों के माध्यम से लोगों को मानव शृंखला में भाग लेने के लिये प्रेरित किया।


इस अवसर पर नगर आयुक्त,जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साक्षरता सहित अन्य पदाधिकारी एवं आमलोग शामिल थे।

Other Important News