October 19, 2024

ख़बरे टी वी – वाहे गुरु की खालसा वाहे गुरु की फतेह,पहली बार मनाए जाने वाला राजगीर में प्रकाश पर्व को लेकर हजारों की संख्या में पहुंचे सिख धर्मावलंबि निकाली गई नगर कीर्तन सह शोभा यात्रा

वाहे गुरु की खालसा वाहे गुरु की फतेह 

राजगीर में पहली बार सिख धर्म के धर्मगुरु गुरु नानक देव जी के 550 में प्रकाश पर्व के अवसर पर नगर कीर्तन सह शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं ने शिरकत की शोभा यात्रा रथ के पहले कई स्कूल के बच्चों ने वाहे गुरु की खालसा वाहे गुरु की फतेह, सतनाम वाहेगुरु, के गुणगान करते हुए ढोल और नगाड़े बजाते दिखे|

तो वही सिख धर्म के धर्मावलंबियों के द्वारा केसरिया वस्त्र पहन हाथ में तलवार लिए हुए शोभायात्रा में शामिल हुए वही रथ गुजारने से पहले कई श्रद्धालुओं ने सड़क को साफ करते हुए झाड़ू लगाते दिखे तो कईयों ने सड़क को शुद्ध करने के लिए जल का छिड़काव किया और साथ ही साथ फूलों की वर्षा सड़कों पर करते गए हालाकी कार्यक्रम के पूर्व संध्या पर प्रेस वार्ता में होने वाली नगर कीर्तन शोभा यात्रा में हेलीकॉप्टर से फूल बरसाने की बात की गई थी जो कि मौसम खराब के वजह से स्थगित हो गया था|

यह रथयात्रा राजगीर के जवाहर नवोदय विद्यालय से निकलकर शीतल कुंड स्थित गुरुद्वारा तक जाना निश्चित इस बड़े समारोह में पुलिस बल की पर्याप्त रूप में व्यवस्था की गई थी| वही कई पंजाबी संगीतकारों के द्वारा भजन कीर्तन करते इस शोभायात्रा में नजर आए इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में राजगीर की छटा देखने योग्य है इस शोभायात्रा के एक दिन पूर्व सामूहिक लंगर की व्यवस्था की गई थी वही आज इस प्रकाश पर्व कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंत्रिमंडल के कई नेतागण सम्मिलित होंगे |

Other Important News