सैनिक स्कूल में हिन्दी पखवाड़ा का उद्घाटन, 15 से 30 सितंबर तक आयोजित होंगे विभन्न कार्यक्रम..

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv: सिलाव दिनांक 15 सितंबर 2025 , नानंद स्थित सैनिक स्कूल नालंदा में हिन्दी पखवाड़ा का विधिवत उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कर्नल भूपेंदर कुमार ने अपने सम्बोधन में राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार पर बल देते हुए कहा कि हिन्दी ही वह एक माध्यम है जो पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में पिरो सकती है। ज्ञात हो कि प्रति वर्ष 14 सितंबर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है। यह दिन 1949 की उस ऐतिहासिक घटना की याद दिलाता है जब संविधान सभा ने हिन्दी को भारत की राजभाषा का दर्जा प्रदान किया था। उन्होंने कहा कि हिन्दी केवल संवाद का माध्यम नहीं बल्कि हमारी पहचान और संस्कारों का जीवंत धरोहर है। प्राचार्य महोदय ने सभी सैन्य छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों का हिन्दी को समृद्ध बनाने का आह्वान किया ।
सैनिक स्कूल नालंदा में इस अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया । ज्ञात हो कि 14 से 30 सितंबर तक आयोजित हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों जैसे कवि सम्मेलन, निबंध लेखन, अनुच्छेद लेखन, श्रुतलेख इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पखवाड़ा का समापन 30 सितंबर को किया जाएगा ।
इस अवसर पर विद्यालय के उपप्राचार्य ले0 कर्नल दीपक सिंह ठाकुर, सहित सभी शैक्षणिक तथा शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित रहे |
