भारतीय जनता पार्टी, नालंदा मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का सफल आयोजन….

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv : नालंदा। भारतीय जनता पार्टी जिला नालंदा के अंतर्गत नालंदा मंडल द्वारा आज चाइनीस टेंपल, नालंदा में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मंडल के सभी पदाधिकारीगण, पंचायत अध्यक्षगण एवं सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
कार्यशाला का उद्देश्य आगामी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) की तैयारियों को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान करना था। यह कार्यक्रम देश के लोकप्रिय एवं यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से आरंभ होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती (2 अक्टूबर) तक चलाया जाएगा।
इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री सुधीर कुमार जी ने सेवा पखवाड़ा की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए कहा कि इस अवधि में समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का संकल्प हर कार्यकर्ता को लेना है।
कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र कुमार जी ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री श्री सागर कुमार जी ने किया।
इस अवसर पर महामंत्री सागर कुमार, मंत्री अरविंद कुमार, अजय कुमार, भूषण कुमार, राजू पासवान (उपाध्यक्ष मंडल), रूपा देवी, कुंदी देवी, पिंटू यादव, संजय शर्मा, जितेंद्र कुमार, राजेश्वर प्रसाद, भरत शर्मा, सुधीर कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, शशि भूषण सिंह, अजय कुमार, उमेश, जितेंद्र कुमार, सदेव प्रसाद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान भाजपा के प्रत्येक कार्यक्रम को सफलता पूर्वक क्रियान्वित कर समाज के बीच पार्टी की सेवा भावना को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।
