निर्वाचक सूची प्रेक्षक -सह – आयुक्त , पटना प्रमंडल ,पटना के द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिले के कई मतदान केन्द्रों के औचक निरीक्षण..

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv: आज दिनांक 15 सितम्बर 2025 को डॉ चंद्रशेखर सिंह , निर्वाचक सूची प्रेक्षक -सह – आयुक्त , पटना प्रमंडल ,पटना के द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान 171- अस्थावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड कतरीसराय के प्राथमिक विद्यालय परमानंदपुर में अवस्थित मतदान केन्द्र संख्या-364 एवं 173- राजगीर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत मध्य विद्यालय राजगीर बाजार में अवस्थित मतदान संख्या 275 एवं कार्यालय सहायक अभियंता पथ निर्माण विभाग पथ अवर प्रमंडल राजगीर में अवस्थित मतदान केंद्र संख्या 295 का औचक निरीक्षण किया गया, साथ ही अभिलेखों की जांच की गई ।
प्राथमिक विद्यालय परमानंदपुर के मतदान केंद्र संख्या 364 में कुल मतदाताओं की संख्या 816, महिला 377, पुरुष 439,
प्रपत्र 6 में 7 आवेदन, प्रपत्र 7 में पांच आवेदन एवं प्रपत्र 8 में 3 प्राप्त आवेदनों का निष्पादन किया गया है ।
कटौना पंचायत के माननीय मुखिया श्री शशिभूषण कुमार द्वारा बताया गया कि शिफ्टेड मतदाताओं का आवेदन पूरी पारदर्शिता एवं प्रमाणीकरण के साथ अस्वीकृत किया गया है ।
आयुक्त महोदय द्वारा बीएलओ श्री ममता कुमारी द्वारा बेहतर ढंग से किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई ।
मध्य विद्यालय राजगीर बाजार के मतदान केंद्र संख्या 275 में कुल मतदाताओं की संख्या 827, महिला 398, पुरुष 429,
प्रपत्र 6 में 3 आवेदन, प्रपत्र 7 में 7 आवेदन एवं प्रपत्र 8 में 8 प्राप्त आवेदनों का निष्पादन किया गया है ।
कार्यालय सहायक अभियंता पथ निर्माण विभाग पथ अवर प्रमंडल राजगीर के मतदान केंद्र संख्या 295 में कुल मतदाताओं की संख्या 1147, महिला 549, पुरुष 598 ,
प्रपत्र 6 में 5 आवेदन, प्रपत्र 7 में 1 आवेदन एवं प्रपत्र 8 में 5 प्राप्त आवेदनों का निष्पादन किया गया है ।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, नालंदा, पुलिस अधीक्षक, नालंदा , अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर ,जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ,माननीय मुखिया सहित बीएलओ आदि उपस्थित थे।
