नालंदा जिले मे डिजिटल क्रॉप सर्वे का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv: दिनांक 28 August 2025 को नालंदा जिले मे डिजिटल क्रॉप सर्वे का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिले में स्थित टाउन हॉल (कर्पूरी भवन) मे किया गया
जिसका शुभारम्भ संयुक्त निदेशक (शष्य) पटना प्रमंडल एवं जिला कृषि पदाधिकारी नालंदा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जिला से लेकर पंचायत स्तर पर कार्य कर रहे सभी अधिकारीयों एवं कर्मियों को डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रक्रिया की अद्यतन जानकारी साझा करने एवं इसमें होने वाली कठिनाइयों का निदान करने के उद्देश्य से किया गया।
संयुक्त निदेशक (शस्य), पटना प्रमंडल द्वारा DCS,Farmer रजिस्ट्री और कृषि मैपर ऐप के कार्यो में तेजी लाने का निदेश सभी KS,AC,BAO और SAO को दिया गया ।
जिला कृषि पदाधिकारी, डॉ नितेश कुमार द्वारा प्राथमिकता आधार पर PM किसान बेनेफिसिअरी का ekyc सत्यापन का २५ प्रतिशत लक्ष्य २ कार्यदिवस के अंदर पूर्ण करने हेतु निदेशित किया गया।
साथ ही ट्रेनिंग कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा निम्न बिंदुओं पर बिस्तार पूर्वक चर्चा की गई-
१. नालंदा जिलांतर्गत प्रखंड बिंद को मशरुम ग्राम बनाये जाने हेतु सभी सार्थक प्रयास और उधान पदाधिकारी से सामंजस्य बनाते हुए कार्य करने का निदेश।
२. जिले में ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देने हेतु सभी BAO उपयुक्त स्थल चयन करने का निदेश।
३. कैश क्रॉप को फोकस करते हुए BAO को अगले साप्ताहिक बैठक में विस्तृत प्लान बनाने का निदेश।
४. जिले में मोती की खेती करने हेतु उपयुक्त किसानो का चयन करते हुए, उनके ट्रेनिंग के साथ, पदाधिकारियों और वैज्ञानिकों की ट्रेनिंग हेतु राज्य से बाहर प्रशिक्षण और परिभ्रमण हेतु एक सप्ताह के अंदर कार्य योजना तैयार किए जाने हेतु DYPD को निदेशित किया गया ।
५. जिला में कृषि यंत्रों के बरे स्तर पर निर्माण हेतु हर संभव प्रयास किया जाना है।इस हेतु तीन हब के निर्माण की तैयारी की जा रही है जो नूरसराय, बिहारशरीफ और हिल्स प्रखंड में किया जाना है। इस संबंध में उपनिदेशक कृषि अभियंत्रण से अनुरोध किया गया की उनकी देख रेख में इस कार्य को सम्पादित किया जाएगा । तथा आत्मा के माध्यम से प्रसिक्षण और परिभ्रमण कराया जाएगा ।
६. ८०:२० फार्मूले पर कार्य किए जाने हेतु सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को निदेशित किया गया।जिसमे ८० प्रतिशत ट्रेडिशनल और २० प्रतिशत कृषि के क्षेत्र में नई तकनीक और हाई वैल्यू क्रॉप पर कार्य किया जाएगा।
७. भूमि संरक्षण, उद्यान, पौधा संरक्षण कृषि यंत्रीकरण के सभी योजना के समेकित करते हुए नालंदा जिला में entrepreneurship और उद्यमी को बढ़ाये जाने हेतु सभी पदाधिकारी, सभी एटीएम,बीटीएम, KS और AC को सार्थक प्रयास करने हेतु पहल की गई ।
कार्यक्रम मे उप निदेशक कृषि अभियंत्रण, सहायक निदेशक रसायन, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण, NCOH के वैज्ञानिक, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बिहार शरीफ, सहायक निदेशक उद्यान, AD Farm एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
