October 19, 2024

ख़बरे टी वी – 100 कार्य दिवस पूरा करनेवाले मनरेगा मजदूरों के सम्मान में सदाकत आश्रम के प्रांगण में मनरेगा मजदूर सम्मान समारोह का आयोजन…

 

Khabre Tv – 9334598481- स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बिहार प्रदेश असंगठित कामगार कांग्रेस की ओर से 100 कार्य दिवस पूरा करनेवाले मनरेगा मजदूरों के सम्मान में सदाकत आश्रम के प्रांगण में मनरेगा मजदूर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा, अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह , सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव अजय कुमार चौधरी, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता जया मिश्रा, बिहार प्रदेश असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित कुमार पासवान, बिहार के प्रभारी रणधीर झा ने दीप जलाकर संयुक्त रूप से की। अपने उद्घाटन संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मजदूरों का सम्मान करना एक ऐतिहासिक पहल हैं

उन्होंने कहां की इस तरह का आयोजन पूरे बिहार के विभिन्न जिलों में प्रखंड स्तर तक सम्मान समारोह का आयोजन कर मजदूरों की हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने का काम करें । मौके पर डॉक्टर मदन मोहन झा ने मजदूरों को अंग वस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि 75वा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज पूरे भारत में अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस के नेतृत्व में मनरेगा मजदूर सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है
उन्होंने कहा कि देश में पिछले वित्त वर्ष 2020- 2021 में कुल 72 ,00 838 मजदूर परिवारों को मनरेगा में 100 दिन कार्य दिवस पूरा किया है देश की सामाजिक राजनैतिक व धार्मिक रूप से स्वतंत्रता तो मिली है लेकिन हम आर्थिक रूप से तब तक आजाद नहीं है जब तक कि देश का एक भी व्यक्ति भूखा है, मनरेगा आर्थिक आजादी व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कांग्रेस के द्वारा उठाया गया एक मजबूत सशक्त कदम है
बिहार प्रदेश असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अमित कुमार पासवान ने कहा कि 14 साल बीत जाने के बाद भी मनरेगा से ग्रामीण उतने ही अनजान है जितने की मनरेगा लागू करने के समय था ,मनरेगा पर स्थानीय माफियाओं का पूरा नियंत्रण है उसका मूल कारण मनरेगा में मजदूरी का कम होना, काम की गारंटी सिर्फ 100 दिन का होना, मजदूरों को मजदूरी भुगतान करने में विलंब होना, फर्जी ग्राम सभा, सोशल ऑडिट में पारदर्शिता का अभाव होना, जैसे विभिन्न कारणों से मनरेगा को माफिया तंत्र से मुक्ति नहीं मिल पा रहा है

असंगठित कामगार कांग्रेस के बिहार प्रभारी रणधीर झा ने कहा कि गत वित्त वर्ष में मनरेगा में 100 दिन काम करने वाले मजदूर परिवार को इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जा रहा है ऐसे रोजगार सेवक एवं मुखिया को भी सम्मानित किया जाएगा ।जिन्होंने पिछले वित्त वर्ष में सबसे अधिक कार्य दिवस सृजित किया है, सम्मान स्वरूप प्रत्येक मजदूर , मुखिया एवं रोजगार सेवक को प्रशस्ति पत्र अंग -वस्त्र व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सेवादल के राष्ट्रीय सचिव अजय कुमार चौधरी ने कहा कि कोरोना जैसे भयंकर बीमारी से ठेला चालक ,रिक्शा चालक, रेहड़ी पटरी वाले मजदूर ही ज्यादा प्रभावित हुए हैं लेकिन भाजपा की सरकार के द्वारा गरीब मजदूरों को अनुदान देने के बजाय लोन दे रहे हैं ताकि वह गरीब गरीब ही रहे ,और हमारे खिलाफ कोई आवाज ना उठा सके ,

यह भाजपा की संस्कार में है इस अवसर पर कांग्रेस के प्रवक्ता जया मिश्रा, बिहार प्रदेश असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद आदिल, राज्य समन्वयक विजय कुमार शर्मा, केडी हिमांशु ,अविनाश कुमार झा, संजय कुमार शुक्ला , राज्य कोषाध्यक्ष कर्मवीर कुमार, समस्तीपुर के जिला अध्यक्ष फैज अहमद वैशाली के जिला अध्यक्ष राजकपूर साह ,आईटी सेल के प्रणव कुमार चौधरी, गीता देवी आदि लोगों ने अपना अपना विचार व्यक्त किया

Other Important News