अटूट आस्था के 1000 वर्ष, सनातन स्वाभिमान का अमर उद्घोष…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हज़ार वर्षों के संघर्ष, आक्रमण और पुनर्निर्माण की साक्षी
प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ आज भी उसी दिव्य तेज,
उसी अडिग आस्था और उसी अखंड विश्वास के साथ खड़े हैं।
यह केवल एक पर्व नहीं,
यह भारत की चेतना, संस्कृति और स्वाभिमान का उत्सव है। आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत नालंदा जिला के शिवालयों में गूंजा ऊंकार मंत्र। महमूद गजनवी द्वारा आज ही के दिन 1026 में सोमनाथ मंदिर पर हमला कर लूट एवं मंदिर को तोड़ डालने का कुकृत्य एवं समयोपरांत उसी गौरवशाली इतिहास को दुहराते हुए परम वैभवशाली सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण को स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशभर के शिवालयों में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं ऊंकार मंत्रोचारण कार्यक्रम आयोजित करने के क्रम में आज बिहार शरीफ में भारतीय जनता पार्टी, मध्य मंडल के अंतर्गत पालिका बाजार, शिवपुरी मुहल्ला अवस्थित मनोकामना शिव मंदिर, ब्लॉक कालोनी एवं बड़ी पहाड़ी पावर ग्रिड अवस्थित शिवालयों में भाजपा नगर अध्यक्ष धनंजय कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूजा अर्चना एवं ऊंकार मंत्रोचारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, डा अशुतोष कुमार, जिला मंत्री अमरेश कुमार, कार्यालय मंत्री गोपाल कुमार,अमित गौरव, जिला आई टी सेल संयोजक अमित शान, सोनू कुमार हिंदू, बिहार शरीफ मध्य नगर अध्यक्ष धनंजय कुमार, बिहार शरीफ नगर उत्तरी नगर अध्यक्ष संदीप कुमार, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार, नगर महामंत्री राजेश सिंह सिसोदिया, चंदन कुमार, संजय कुमार कुशवाहा,अमित भास्कर, राजीव कुमार, आलोक रंजन, राहुल कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अपने ग्राम प्यारेपुर के शिवालय में पूजा अर्चना करने के उपरांत भाजपा नालंदा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि सोमनाथ मंदिर का वैभवशाली पुनर्निर्माण महान भारतीय सभ्यता संस्कृति का जीवंत उदाहरण है जो विश्व को यह संदेश देता है कि भारत की प्राचीन एवं महान सभ्यता संस्कृति को मिटाने का कुत्सित प्रयास वालों का नामोनिशान मिट गया परंतु भारत की सभ्यता संस्कृति अडिग है,अमिट है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत की सभ्यता संस्कृति और अधिक मजबूत हो रही है। सनातन हिन्दू धर्म का परचम लहरा रहा है, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण इसका एक और जीवंत उदाहरण है। जहां धर्म है वहां रामराज्य है। भगवान भोलेनाथ एवं समस्त देवी देवताओं की कृपा बनी रहे और हमारा भारत पी एम मोदी के नेतृत्व में विकसित राष्ट्र बने। जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आज देशभर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है इसी क्रम में नालंदा जिले भर के शिवालयों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
भगवान सोमनाथ के पावन सानिध्य में आयोजित
“सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” में सहभागी बनकर
सनातन परंपरा, आस्था और राष्ट्रबोध को नमन करें।
