नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में “व्यापारी संवाद सम्मेलन” का आयोजन होटल एलिट मैरिज हॉल, बिहार शरीफ में भव्य रूप से संपन्न हुआ।

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें टी वी: कार्यक्रम की अध्यक्षता नालंदा चैंबर के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार अकेला ने की, जबकि मंच संचालन का दायित्व जवाहरलाल गांधी ने निभाया।
सम्मेलन का उद्घाटन चेंबर के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष प्रसाद पटवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पी. के. अग्रवाल थे। विशिष्ट अतिथियों में पशुपति पांडे (महामंत्री), आशीष रंजन (उपाध्यक्ष), अजय कुमार गुप्ता (संगठन मंत्री) तथा नीलम अग्रवाल उपस्थित रहीं।
सभी अतिथियों को चेंबर की ओर से अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पी. के. अग्रवाल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह संवाद मंच व्यापारियों की समस्याओं को जानने और उनके समाधान की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि व्यापारियों की हर समस्या को संबंधित मंचों तक पहुँचाया जाएगा ताकि उचित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
चेंबर के सचिव विपिन कुमार सिन्हा ने संगठन के किये कार्यों पर जोरदार चर्चा की एवं संगठन में क्या शक्ति होती है उसके बारे में विस्तार से बताने का काम किया।
यातायात समस्या निवारण समिति के संयोजक दीपक कुमार ने बिहार शरीफ नगर की प्रमुख समस्याओं पर प्रकाश डाला और कहा कि इसके समाधान हेतु ठोस कदम उठाए जाएंगे।
संजीत कुमार गुप्ता, संयोजक –माप -तौल उपसमिति, ने संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि प्रत्येक माह चेंबर द्वारा माप -तौल का शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम की सफलता में प्रोजेक्ट चेयरमैन अजय कुमार गुप्ता एवं उनकी टीम की सक्रिय भूमिका रही, जिन्होंने पूरी निष्ठा से आयोजन को सफल बनाया।
इस अवसर पर कई प्रमुख व्यापारीगण एवं पदाधिकारी उपस्थित थे, जिनमें विशेष रूप से सुरेश बाबू उपाध्यक्ष रंजय सिंह, डॉ विपिन सिन्हा सचिव, राजकुमार, मीडिया प्रभारी संजोग जी, चंदन कुमार मेहता, बबलू गुप्ता, चिंटू बाबू, विनय कुमार झंकार, चार्टर्ड अकाउंटेंट विद्यासागर, मीनाक्षी रंजन, श्याम कुमार गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, सुनील खुराना, निलेश कुमार, जीएसटी अधिवक्ता दीपक कुमार, सच्चिदानंद मेहता एवं चंदन मेहता, जे सी रंजीत कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन रंजीत कुमार द्वारा किया गया।
व्यापारी संवाद सम्मेलन में सैकड़ों व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचार एवं समस्याएं साझा किया।
