नालंदा सहित पूरे राज्य में महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान आज से शुरू…

- ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के लिए राज्य व्यापी टीकाकरण अभियान आज से शुरू किया जा रहा है। राज्य स्तर पर आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडे द्वारा सभी जिलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस टीकाकरण की शुरुआत की गई।
केंद्र सरकार द्वारा Gardasil HPV टीका प्राप्त होने के बाद नालंदा जिला में लगभग ३.५० लाख 14 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुके बालिकाओं को एवं 15 वर्ष तक की बालिकाओं को टीका की एक खुराक देकर कैंसर से प्रतिरक्षित किया जाना है।
सभी पात्र लाभार्थियों को सर्वप्रथम UWIN पोर्टल से टीकाकरण हेतु पंजीकृत होना आवश्यक होगा एवं अभिभावक से सहमति प्राप्त होने के बाद वर्तमान में सभी जिला अस्पताल के साथ सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रति कार्य दिवस टीकाकरण किया जाएगा। इच्छुक लाभार्थी यू विन ( U-WIN) पोर्टल पर टीकाकरण हेतु अपना अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं और स्वास्थ्य केंद्र जाकर टीका प्राप्त कर सकते हैं।
टीकाकरण की विस्तृत जानकारी स्थानीय आशा , एएनएम एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा भी प्राप्त किया जा सकता है।
टीकाकरण के पश्चात यूवीन पोर्टल के माध्यम से लाभार्थी के मोबाइल पर टीकाकरण का प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकता है।
सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले कैंसर का दूसरा सबसे आम कैंसर है जिससे बहुत सारे महिलाओं की मौत हो जा रही है जो एक गंभीर पब्लिक स्वास्थ्य चुनौती है। इसी को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार ने GAVI वैक्सीन एलायंस के सहयोग से राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है।
नालंदा जिले के सदर अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन श्री जयप्रकाश सिंह द्वारा टीकाकरण कार्यक्रम की शुभारंभ की गई। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ राजेंद्र चौधरी ,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सत्यम प्रकाश, लेखा प्रबंधक सुरजीत कुमार ,स्वास्थ्य प्रबंधक प्रमोद कुमार ,WHO SMO डॉ गीतिका शंकर ,यूनिसेफ SMC चंद्र भूषण कुमार ,VCCM संतोष कुमार,JSI प्रतिनिधि केशव कुमार एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
