• Fri. Jan 16th, 2026

@bihar: विकसित भारत के अमृत कल के तहत डाक बिभाग नालंदा मण्डल के द्वारा चित्र प्रदर्शनी एवं जनकल्याण कारी योजना का हुआ आयोजन…

Bykhabretv-raj

Aug 30, 2025

 

 

 

विकसित भारत के अमृत कल के तहत डाक बिभाग नालंदा मण्डल के द्वारा चित्र प्रदर्शनी एवं जनकल्याण कारी योजना का हुआ आयोजन।

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

@ख़बरें Tv: विकसित भारत का अमृत कल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल के पूरे होने के उपलक्ष्य पर केंद्रीय संचार ब्यूरो,सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार पटना द्वारा स्थानीय श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में चित्र प्रदर्शनी सहित भारतीय डाक विभाग के सभी कल्याणकारी योजनाओं के काउंटर लगाए गए। जिसमें डाक जीवन बीमा,आधार, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक बचत खाता, सुकन्या समृद्धि योजना खाता सहित गंगाजल के काउंटर आकर्षक तरीके से लगाए गए उद्घाटन माननीय पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के मंत्री डॉ सुनील कुमार एवं एमएलसी श्रीमती रीना यादव द्वारा किया गया। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों एवं बच्चो द्वारा बच्चों द्वारा क्विज कंपटीशन सहित स्थानीय नृत्य एवं गायन का आयोजन किया गया।
इस उपलक्ष पर डाकघर द्वारा आकर्षक काउंटर लगाए गए जिसमें 10 लाख से अधिक का व्यवसाय 48 पीस गंगा जल की बिक्री 46 आधार अपडेशन कार्य, 16 सुकन्या खाता खोला गया। स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया एवं लोग बढ़ चढ़कर इस सेवा का लाभ ले रहे हैं उक्त बातों की जानकारी डाक अधीक्षक श्री कुंदन कुमार ने बताया कि यह काउंटर जिला वासियों के सुविधा एवं माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा चलाए जा रहे सभी तरह के कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए लगाया गया है। जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके उन्होंने बताया कि यह काउंटर दिनांक 03.09.2025 तक लोगों के लिए उपलब्ध रहेगा। इस मौके पर डाकपाल बिहारशरीफ़ श्री मनीष आनंद, अमलेश कुमार, मिथलेश कुमार, ओम प्रकाश, संजय कुमार, निरंजन कुमार, राजीव कुमार, मुन्नू कुमार सहित कई डाक कर्मचारी मौजूद थे.।