विकसित भारत के अमृत काल के तहत डाक बिभाग नालंदा मण्डल के द्वारा दूसरे दिन लगा लोगों का हुज़ूम।

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv: विकसित भारत का अमृत कल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल के पूरे होने के उपलक्ष्य पर केंद्रीय संचार ब्यूरो,सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार पटना द्वारा स्थानीय श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में आज दूसरे दिन नालंदा के सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार द्वारा सिरकत किया गया। जिसमें कल की भांति चित्र प्रदर्शनी सहित भारतीय डाक विभाग के सभी कल्याणकारी योजनाओं के काउंटर लगाए गए।
इस उयलक्ष्य पर डाकघर द्वारा आकर्षक काउंटर लगाए गए। जिसमें डाक जीवन बीमा का 5 लाख का व्यवसाय, 36 पीस गंगा जल की बिक्री 14 बाल आधार कार्य, 4 सुकन्या खाता खोला गया। स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया एवं लोग बढ़ चढ़कर इस सेवा का लाभ ले रहे हैं। कार्यक्रम मे पहुंचे सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार नें डाक विभाग की प्रशंसा करते हुए कहा की जिला वासियों के सुविधा एवं माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा चलाए जा रहे सभी तरह के कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए डाक बिभाग के ये सभी काउंटर जिले के लोगों के लिए महत्बपूर्ण है। जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल रहा हैं। इस मौके पर पोस्टमास्टर बिहारशरीफ़ द्वारा पुष्प गुच्छ एवं राम जन्मभूमि मंदिर पर जारी हुए टिकट को भेंट कर सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार का अभिवादन किया गया। इस मौके पर डाकपाल बिहारशरीफ़ श्री मनीष आनंद, मिथलेश कुमार,शैलेन्द्र कुमार, निरंजन कुमार, मुन्नू कुमार सहित कई डाक कर्मचारी मौजूद थे।
