• Thu. Jul 30th, 2026

#bihar: एक ही गांव में दो प्राइमरी स्कूल, एक पटना से संचालितः जबकि गांव और स्कूल की जमीन नालंदा जिले में, लोग हैरान….

Bykhabretv-raj

Jul 30, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

एक ही गांव में दो प्राइमरी स्कूल, एक पटना से संचालितः जबकि गांव और स्कूल की जमीन नालंदा जिले में, लोग हैरान….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हरनौत प्रखंड के एक गांव में शिक्षा विभाग की अनोखी व्यवस्था सामने आई है। एक ही वार्ड में दो प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जिनमें से एक नालंदा जिले के अधीन है, जबकि दूसरा पटना जिले के बेलछी प्रखंड से संचालित होता है। यह स्थिति ग्रामीणों के लिए हैरानी का विषय बनी हुई है।सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गांव, खेत और दोनों स्कूलों की भूमि पूरी तरह से नालंदा जिले में ही स्थित है। इसके बावजूद एक स्कूल का संचालन पटना जिले से होने पर स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, गांव को अब्बु-महमदपुर और दक्षिणीपुर, दो नामों से जाना जाता है। इसी आधार पर वर्षों पहले दो अलग-अलग स्कूल स्थापित किए गए थे। नालंदा जिले के अधीन संचालित स्कूल का नाम प्राथमिक विद्यालय अब्बु-महमदपुर है, जिसमें 70 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। यहां प्रधानाध्यापक जयप्रकाश कुमार सहित कुल
5 शिक्षक कार्यरत हैं, जिनमें धर्मेंद्र कुमार, प्रकाश कुमार भारती, धर्मवीर प्रसाद और सरिता कुमारी शामिल हैं।
वहीं, पटना जिले के बेलछी प्रखंड के अधीन प्राथमिक विद्यालय दक्षिणीपुर संचालित होता है। इस स्कूल में 52 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं और यहां दो शिक्षिकाएं, अंजलि और मंजू कुमारी, तैनात हैं। प्राथमिक विद्यालय अब्बु-महमदपुर की देखरेख हरनौत के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) के अधीन होती है, जबकि प्राथमिक विद्यालय दक्षिणीपुर का संचालन और निगरानी बेलछी के BEO द्वारा की जाती है।
बेलछी के प्रभारी BEO जयकुंडल प्रसाद ने बताया कि यह स्कूल काफी वर्षों से संचालित है। दोनों स्कूलों की विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष एक ही हैं; गांव के एक ही वार्ड में होने के कारण वार्ड सदस्य सुमित्रा देवी दोनों समितियों की अध्यक्ष हैं। पूर्व वार्ड सदस्य राकेश कुमार ने बताया कि गांव पटना और नालंदा जिले की सीमा के निकट है, लेकिन यह पूरी तरह नालंदा जिले की बसनियावां पंचायत में आता है। उन्होंने पुष्टि की कि गांव में सभी विकास कार्य नालंदा प्रशासन द्वारा कराए जाते हैं।
बेलछी के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) प्रशांत कुमार प्रसुन्न ने भी इस गांव में पटना जिले से स्कूल संचालित होने के औचित्य पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि उनके प्रखंड की ओर से गांव में कोई विकास कार्य नहीं कराया जाता, क्योंकि यह गांव नालंदा जिले के अंतर्गत आता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब गांव और स्कूल की भूमि नालंदा में है, तो पटना से स्कूल संचालित होने की स्थिति की जांच कर आवश्यक निर्णय लिया जाना चाहिए।

हरीओम की रिपोर्ट