• Fri. Feb 13th, 2026

@bihar: दिनांक 26.08.25 से 09.09.25 तक राजगीर में आयोजित होने वाले हॉकी मेन्स एशिया कप को लेकर Traffic Regulation Plan..

Bykhabretv-raj

Aug 23, 2025

 

 

 

 

 

26.08.25 से 09.09.25 तक राजगीर में आयोजित होने वाले हॉकी मेन्स एशिया कप को लेकर Traffic Regulation Plan..

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

@ख़बरें Tv : श्री कुंदन कुमार,जिला पदाधिकारी, नालंदा के निदेशानुसार
दिनांक 26.08.25 से 09.09.25 तक राजगीर (नालंदा) में आयोजित होने वाले हॉकी मेन्स एशिया कप के अवसर पर Traffic Regulation Plan निम्नवत् हैं :-

*A. स्टेडियम के अंदर का ट्रैफिक रेगुलेशन प्लानः-*

➤ Gate NO-01 बंद रहेगा केवल स्टेडियम के पदाधिकारियों एवं कर्मियों का प्रवेश इस गेट से होगा। आकास्मिक स्थिति में पार्किंग यहाँ से सामने जाने वाले रास्ते के दोनों साईड में किया जाएगा।

➤निर्माणाधीन किकेट स्टेडियम में प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

➤ Gate NO-02 से आम जनता (जनसाधारण / दर्शक) एवं प्रेस मीडिया का प्रवेश गेट नंबर 02 से होगा। Administrative building (प्रशासनिक भवन) होते हुए बॉये मुड़कर हॉकी मैदान के आगे पुनः बायें मुड़कर ग्रीन रूम से पहले मुड़कर अपने निर्धारित स्थल तक जाऐंगें। आमजन / जनसाधारण / दर्शक Gate NO-02 से होते हुए प्रशासनिक भवन को पार करते हुए बॉये मुड़कर हॉकी मैदान के दर्शक दीर्घा के प्रवेश द्वार तक जाऐंगें।

➤ Gate No-03 में VVIP (अति महत्वपूर्ण गणमान्य व्यक्तियों)/ पदाधिकारियों/कर्मियों) का प्रवेश होगा। प्रशासनिक भवन से पहले बॉये मुड़कर फुटबॉल मैदान एवं प्राशसनिक भवन के बीच के रास्ते से होते हुए दाहिने मुड़कर वॉलीवाल ग्राउंड के बगल के रास्ते से होते हुए VVIP द्वार के पास पहुँचेंगे।

➤ Gate NO-04 से खिलाड़ियों का प्रवेश होगा जो गेट नंबर 04 से प्रवेश (Entry) करते हुए सीधे Green Room पहुँचेंगें।

*नोटः-* प्रवेश (Entry) एवं निकास (EXIT) का मार्ग समान होगा अर्थात जिनका जो रास्ता प्रवेश का है वही रास्ता निकासी का है।

*B. राजगीर शहर एवं बाईपास का ट्रैफिक रेगुलेशन प्लान :-*

i. पटना एवं बिहारशरीफ से आने वाली गाड़ी जिसे नवादा जानी है वह पंडितपुर गुमटी रेलवे क्रॉसिंग पार कर बॉये मुड़कर, Ordinance Factory (आयुध कारखाना) By Pass होते हुए गिरियक होकर नवादा की ओर जाएगी।

ii. पटना एवं बिहारशरीफ से खेल मैदान आने के लिए वाहनों को निर्माणाधीन राजगीर ROB के नीचे से U-turn लेकर बॉये से पश्चिम दिशा की ओर राजगीर बाईपास होते हुए स्टेडियम की ओर निर्धारित पार्किंग स्थल लायी जाएगी।

iii. गया, हिसुआ, नवादा से आने वाली गाडियों नारदीगंज से दाहिने मुड़कर ग्राम पकड़िया होते हुए पकड़िया मोर से खराट होकर बिहारशरीफ पटना की ओर NH-31 से जाएँगी।

iv. खिलाड़ियों के बस का आगमन हरियाली मोड़ होते हुए महादेवा से नालंदा विश्वविद्यालय के रास्ते स्टेिडियम में होगा। राजगीर शहर के छबीलापुर मोड़ से वाहनों का प्रवेश परिचालन हरियाली महादेवा की ओर पुर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। स्टैडियम मोड़ तिराहा से भी महादेवा की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

v. गया से राजगीर आने का वैकल्पिक मार्ग भिंडस से अंदर होते हुए दशरथ मांझी पहाड़ (तपोवन), जेठियन से वनगंगा तथा गया से बुनियादगंज, टेऊसा होकर सरबहदा, प्रस्तावित छबिलापुर थाना होते हुए निर्धारित है।

vi. खुदागंज की ओर से आने वाली वाली सभी गाड़ी जिसे राजगीर शहर में प्रवेश करना है वो सत्यानगर से मुड़कर चंदौरा होते हुए सिलाव थाना के भूई मोड़ होते हुए राजगीर पार्किंग स्थल तक जाएगी।

vii. बिहारशरीफ में खुदागंज, छबीलापुर, ईस्लामपुर जाने वाली सभी गाड़ी सिलाव के भूई मोड़ से मुड़कर चंदौरा होते हुए सत्यानगर जाएगी। वहाँ से छबीलापुर बाजार होते हुए खुदागंज / ईस्लामपुर जाएगी।

viii. गया से सरबहदा होते हुए छबीलापुर की ओर आने वाली भाड़ी वाहन यथा ट्रक, ट्रैक्टर आदि को सरबहदा मोड़ (बलुआ खंदहा मोड़) से ईस्लामपुर की ओर मुड़ जाएगी।

ix. परवलपुर तथा बेन जाने वाली गाड़ी छबीलापुर बाजार से मुड़कर छबीलापुर थाना के सामने से बेन तथा परवलपुर की ओर जाएगी।

x. स्टेडियम के अंदर 10 (दस) चौराहा पर यातायात प्रशिक्षित पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति 12 बजे दोपहर से 10 बजे रात्रि तक रहेगी।

xi. सिलाव थानान्तर्गत भूई मोड़ सिलाव तथा सिलाव बाईपास थाना मोड़ पर यातायात नियंत्रण हेतु यातायात पुलिस की प्रतिनियुक्ति रहेगी।

xii. प्रत्येक ड्रॉप गेट एवं पार्किंग स्थल पर यातायात पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति रहेगी।

*C. प्रस्तावित पार्किंग स्थलः-*

➤ गंगाजल परियोजना कैम्पस।
➤ स्टेट गेस्ट हॉउस के समीप हॉकी मैदान।
➤ स्टेडियम मोड़ तिराहा के पास केरला पब्लिक स्कुल परिसर।
➤नाहुब बाईपास मयार के पास।
➤ स्टेडियम गेट नं0-01 के सामने लेवर कॉलनी तक।
➤आर०डी०एच० स्कुल परिसर।
➤चक्रपाणि रेसिडेंसियल स्कुल परिसर।

D *. प्रस्तावित ड्रापगेटः-*
➤ RDH School के पास
➤विरायतन के पास
➤शांति स्तूप मोर
➤वनगंगा के पास
➤कलाली मोड़ के पास
➤आयुध कारखाना के पास
➤नाहूब मोड़ / हसनपुर के पास
➤आयुध कारखाना मोर (गिरियक जाने वाले रास्ते मे)
➤हरियाली रेस्टोरेंट के पास राजगीर ➤स्टेडियम मोड़ के पास
➤कटारी मोड़
➤सत्यानगर मोड़
➤केरला पब्लिक स्कूल