मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए डा. मानव ने की पदयात्रा , वोटरों को किया जागरूक …

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv: नालंदा – भारत निर्चाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत रविवार को ज़िला स्वीप आइकॉन डा. आशुतोष कुमार मानव ने हिलसा प्रखंड के ब्रह्मस्थान बलभद्रसराय गाँव में पदयात्रा की और मतदाताओं को वोटिंग के लिए प्रेरित किया . वैसे मतदान केंद्रों पर जहां पिछली बार कम वोट पड़े थे वहाँ ग्रामीणों से मिलकर विचार विमर्श किए . इस दौरान डा मानव ने चुनाव पर्व में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेने की अपील की . उन्होंने कहा कि आने वाले विधान सभा के चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए अभी से लोग मन बना लें और पड़ोसियों को भी जागरूक करें . मतदाताओं को कोई भी जानकारी लेनी हो तो टोलफ्री नंबर 1950 पर निःशुल्क संपर्क किया जा सकता है . उन्होंने वोटरों से अपील किया है कि धर्म , जाति , लोभ लालच से ऊपर उठकर वोट करें और अपने वोट की चोट से मन पसंद की सरकार बनाएँ तभी देश का लोक तंत्र मज़बूत होगा .
