• Fri. Sep 25th, 2026

#bihar: जन-शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता…

Bykhabretv-raj

Sep 25, 2026

 

 

 

 

जिलाधिकारी ने जन-सुनवाई में 26 फरियादियों की समस्याएं सुनीं…

जन-शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: बिहारशरीफ (नालंदा), 25 सितंबर 2026 :नालंदा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने आज आयोजित जन-सुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे 26 फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।

जन-सुनवाई के दौरान वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध होने के बावजूद खेत के अलंग पर कब्जा करने, रास्ता विवाद तथा ग्राम मादाचक में आवासीय मकान को तोड़े जाने अथवा क्षतिग्रस्त किए जाने से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालंदा को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

इसी प्रकार विद्यालय में नामांकन से संबंधित शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालंदा एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालंदा को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थी का नाम हटाए जाने तथा इंदिरा आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से संबंधित मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए उप विकास आयुक्त, नालंदा को निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जन-सुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निपटारे में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।