• Fri. Feb 13th, 2026

#bihar: राजगीर कुंड का जल गायत्री परिजन ले जायेगे शांतिकुंज….

Bykhabretv-raj

Jan 16, 2026

 

 

 

 

 

 

राजगीर कुंड का जल गायत्री परिजन ले जायेगे शांतिकुंज….

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: राजगीर ।नालंदा जिले के गायत्री परिवार से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अजय सिंह के नेतृत्व में राजगीर स्थित सप्त धारा गर्म कुंड का जल गायत्री मंत्र उच्चारण साथ एक कलश में भरकर रख लिया ।बताते चले कि यह जल कलश उत्तराखंड के शांतिकुंज हरिद्वार में 20से 23 जनवरी तक आयोजित माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी के मौके पर नालंदा के नाम से निकलने वाले रथ पर रखा जाएगा ।वही कार्यकर्ताओं ने नालंदा विश्वविद्यालय के रज को भी एक छोटी कलश में रखा। इस रज कलश को भी गायत्री परिवार के कार्यकर्ता शांतिकुंज हरिद्वार लेकर जाएंगे और नालंदा की गरिमा को बताएंगे ।गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता अजय सिंह ने बताया कि नालंदा प्राचीन काल से ही विश्व गुरु रहा है । महापुरुषों ने भी नालंदा को विशेष महत्व दिया है ।वही गायत्री परिवार के कार्यकर्ता नालंदा विश्वविद्यालय के रज को भी कलश में रखे । यह कलश भी शांतिकुंज जाएगा । उसके बाद नालंदा के बड़ागांव स्थित गायत्री शक्तिपीठ में दोनों कलश का विधिपूर्वक पूजन हुआ। फिर कार्यकर्ताओं का बड़गांव गायत्री शक्ति पीठ से जुड़े कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया ।गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओ में काफीउत्साह देखा गया।इस मौके पर गायत्री परिवार के मिथिलेश कुमार विद्यार्थी, रविंद्र जी , कुणाल जी , सुरेंद्र जी , समाजसेविका चंद्रकांताजी , ऋतुराज सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।