रहुई रोड स्टेशन पर 13353/54 राजगीर पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर किये…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: आज नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार एवं बिहार शरीफ के विधायक डॉ सुनील कुमार ने रहुई रोड स्टेशन पर 13353/54 राजगीर पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर किये। रहुई प्रखंड के देवतुल्य जनता के द्वारा माननीय सांसद एवं विधायक का स्वागत फूल मालाओं से काफी गर्मजोशी से ढोल बाजा के साथ किया गया। सभा को संबोधित करते हुए सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि माननीय पूर्व मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार जी की कर्मभूमि रहुई रहा है आज हमें नालंदा का सांसद यहां के जनता ने बनाया है हम उनकी सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। सांसद श्री कुमार ने बताया कि इस ट्रेन का ठहराव रहुई रोड स्टेशन पर करने का मांग बहुत पहले से है हमने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से बात कर कई बार पत्राचार किये तब जाकर इस ट्रेन का ठहराव की स्वीकृति मिली सांसद ने बताया कि सरमेरा बिहटा राजमार्ग एवं डेंटल कॉलेज के बन जाने से इस ट्रेन का ठहराव आवश्यक हो गया था। सांसद श्री कुमार ने बताया कि आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में रेलवे काफी निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है आज हमारा देश हाइड्रोजन से चलने वाला ट्रेन चलाने वाला देश बन गया है जो विश्व में भारत अग्रणी भूमिका निभाता है इसके लिए हम देश के प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री को अपनी ओर से बधाई एवं धन्यवाद देते हैं। सांसद श्री कुमार ने बताया कि इस बजट के दौरान नालंदा में रेलवे का विकास की राशि नालंदा में रेलवे के कार्य के लिए उपलब्ध कराई गई है कई रेलवे स्टेशन अमृत भारत किस श्रेणी में उन्नत किया जा रहा है बख्तियारपुर तिलैया रेलखंड की दोहरीकरण होने से और भी ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी। जिसका लाभ यहां के पर्यटकों व्यापारियों एवं किसान छात्र-छात्रा को सीधे रूप से मिलेगा। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में पावापुरी से नवादा रेल संपर्क से जुड़ जाएगा। सभा को संबोधित करते हुए बिहार शरीफ के विधायक डॉ सुनील कुमार ने बताया कि रहुई की जनता ने जिस विश्वास के साथ मुझे यहां का विधायक बनाया उस पर मैं खड़ा उतारूंगा। उन्होंने कहा कि रहुई के विकास में जो भी बन पड़ेगा मैं करूंगा। विधायक डॉक्टर सुनील ने बताया कि आज या बड़े हर्ष की बात है कि हमारे रेल मंत्री एवं क्षेत्र के सांसद का प्रयास रंग लाया और इस ट्रेन का ठहराव रहुई रोड में हो जाने से रहुई प्रखंड के अधिक से अधिक लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। माननीय विधायक ने बताया कि मैं आपका सेवक बनाकर सेवा करते रहूंगा। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में विकासात्मक कार्य तीव्र गति से चल रहा है। आज हमारा देश भारत एवं राज्य बिहार अग्रणी श्रेणी के पंक्ति में पहुंचाने का श्रेय माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री को जाता है। माननीय विधायक ने कहा कि रेल मंत्री रहते श्री नीतीश कुमार नालंदा में रेलवे का विकास की जो अध्याय लिखे थे आज हमारे सांसद उसे आगे ले जा रहे हैं। इस अवसर पर जदयू नालंदा अध्यक्ष मो. अरशद, लोजपा जिला अध्यक्ष सतेन्द्र मुकुट, प्रखंड अध्यक्ष रहुई संजय पटेल, मंडल अध्यक्ष बिट्टू सिंह जिला प्रवक्ता भवानी सिंह, सुरेंद्र सिंह, सोनू कुमार हिंदू, शिवम राज, जनार्दन पंडित, कुमार मंगलम, विनोद मुखिया, अविनाश मुखिया, प्रमुख बाबूराम, राहुल पांडे, अमित कुमार अधिवक्ता, राजेश कुमार, परमानंद चंद्रवंशी, रानी देवी, डॉक्टर आलोक, आजाद कुमार, अलबेला राय, रामलगन महतो के अलावा कई लोग उपस्थित थे।
