October 19, 2024

ख़बरे टी वी – नालंदा के डीएम ने कृषि विभाग, कृषि टास्क फोर्स, उद्यान, मत्स्य तथा पशुपालन विभाग की समीक्षा देर शाम तक ….. जानिए पूरी खबर

Khabre Tv – 9334598481 – शुभम की रिपोर्ट – नालंदा के जिला पदाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह द्वारा उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में कृषि विभाग, कृषि टास्क फोर्स, उद्यान, मत्स्य तथा पशुपालन विभाग की समीक्षा देर शाम तक चली।
कृषि विभाग द्वारा वर्षा तथा बाढ़ से प्रभावित फसल क्षेत्र का रकबा की जानकारी प्रखंडवार दी गई। रब्बी फसल हेतु वित्तीय वर्ष 2021-22 में बीज की आवश्यकता,  वितरण एवम अवशेष की समीक्षा की गई।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (तेलहन) के तहत राई / सरसों प्रत्यक्षण में वितरण तथा हरित क्रांति के तहत जेरोटिलेज गेहूं में वितरण शून्य रहने पर नाराजगी व्यक्त की गई।  NFSM Oilseeds योजना के तहत भी वितरण अपूर्ण रहने पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा जिला कृषि पदाधिकारी को इसकी जानकारी नहीं होने पर स्पष्टीकरण पूछा गया।
के सी सी के नवीकरण के लिए बैंकों को भेजे गए आवेदन कई प्रखंडों में शून्य रहने पर जिला पदाधिकारी ने काफी रोष व्यक्त किया तथा संबंधित प्रखंडों पर कार्रवाई का निदेश दिया।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के रिन्यूअल हेतु लंबित आवेदनों पर काफी रोष प्रकट किया गया।
उर्वरक कालाबाजारी पर छापेमारी तथा प्राथमिकी कम होने पर भी नाराजगी व्यक्त की गई।

उर्वरक दुकानों में बोरों में उर्वरक की मात्रा तथा बटखरे की जांच का निदेश दिया गया। कई दुकानों में POS मशीन की उपलब्धता नहीं होने पर भी नाराजगी व्यक्त की गई।
पशुपालन विभाग से पशु एंबुलेंस तथा दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली गई।गोशालाओं में पशु चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निदेश दिए गए।  एंटी रैब्बीज वैक्सीन तथा के सी सी रिपोर्ट की अनुपलब्धता पर रोष व्यक्त किया गया।
जिला मत्स्य पदाधिकारी से मत्स्य पालकों को पूर्व में वितरित वाहनों की जानकारी ली गई।  मत्स्यपालकों के दुर्घटना हेतु मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्यों को विमित कराने के निदेश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया। मत्स्यपालकों को दिए जाने वाले अनुदान की स्थिति तथा रियरिंग तालाब हेतु प्राप्त आवेदनों की स्वीकृति की समीक्षा की गई।  तालाब बंदोवस्ती शत-प्रतिशत कराने के निदेश दिए गए।। के सी सी में लक्ष्य तथा उपलब्धि पर विस्तृत रिपोर्ट की जानकारी देने को कहा गया।

गव्य विकास कार्यालय से लगाए गए कैम्प तथा पशुओं पर दिए जाने वाले अनुदान की समीक्षा की गई।  के सी सी आवेदनों के लंबित रहने पर जिला पदाधिकारी ने रोष व्यक्त किया।
जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि पराली जलाने वाले किसानों की सूची तैयार कर ली गई है, जिनसे धान की खरीद नहीं की जानी है।  के वी के हरनौत द्वारा बताया गया कि 25 टन पराली का संग्रहण किया गया है।  उन्होंने बताया कि जलवायु अनुकूल खेती के तहत 623 एकड़ में खेती की जा रही है।
जिला उद्यान पदाधिकारी ने बन रहे आलू चिप्स फैक्ट्री की जानकारी दी।जिला पदाधिकारी ने कार्यों की पूर्णता समयबद्ध सीमा में कराने का निदेश दिया।  बताया गया इस फैक्ट्री हेतु कुछ प्रशिक्षकों को गया स्थित हल्दीराम की इकाई में प्रशिक्षण दिलवाया गया है। 25 हेक्टेयर में आम लगवाने की बात कही गई।
जिला मिट्टी जांच प्रयोगशाला के सहायक निदेशक रसायन द्वारा मिट्टी जांच की अपूर्ण रिपोर्ट पर एक दिन के वेतन बंद किए गए।

Other Important News